Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ईशान किशन की शानदार अर्धशतकीय पारी से एसआरएच ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की - Nand Kesari || Top News || Latest News

ईशान किशन की शानदार अर्धशतकीय पारी से एसआरएच ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की की

नई दिल्ली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 70 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए. इसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया.
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, एसआरएच ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की. इस जीत के साथ, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 अंकों के साथ प्च्स् 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली गुजरात टाइटंस और रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के साथ शामिल हो गई.
हैदराबाद की तरफ से हेनरिक और किशन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. हेनिरक 47 रन बनाकर आउट हो गए. इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए. वहीं किशन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर समझदारी से स्ट्राइक रोटेट करते रहे. ईशान ने 47 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे.
इससे पहले टॉस जीतकर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी और डेवाल्ड ब्रेविस के सबसे ज्यादा 44 रनों की बदौलत वो 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में सफल रहे. सैमसन ने 13 गेंदों में तेजी से 27 रन बनाए. युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल 13 रन बनाकर पर क्लीन बोल्ड हो गए. कार्तिक ने 19 गेंदों 32 रनों की पारी खेली. वही गायकवाड़ खुलकर रन बनाने में जूझते दिखे और आखिरकार 15 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह कमिंस ने अपना तीसरा विकेट हासिल किया और साथ ही टी20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए.
इसके बाद शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने एक महत्वपूर्ण साझेदारी करके पारी को फिर से खड़ा किया. ब्रेविस ने आक्रामक बल्लेबाजी की और बीच के ओवरों में कमान संभाली, जबकि दुबे ने उनका बखूबी साथ दिया। ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे. दुबे भी 26 रन बनाकर आउट हो गए. प्रशांत वीर ने अंत में कुछ और रन जोड़े, जिससे सीएसके का स्कोर 180/7 पर समाप्त हुआ. एसआएच के लिए पैट कमिंस ने 3/28 के आंकड़े के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे ने दो-दो विकेट लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş pusulabet grandpashabet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet avrupabet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler casinoroyal giriş galabet giriş avrupabet giriş alobet alobet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş pashagaming matbet