Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों में नवनियुक्त पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. पारदर्शिता पर दिया जोर - Nand Kesari || Top News || Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों में नवनियुक्त पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. पारदर्शिता पर दिया जोर

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद कारों के काफिले का शक्ति प्रदर्शन हुआ, उससे सबक लेते हुए अब निगम, मंडल, प्राधिकरणों और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बीजेपी की तरफ से हिदायत दी गई है ष्सत्ता के उपभोग से अपने आप को मजबूत नहीं बनाना है. पार्टी को मजबूती देनी है.ष्
भोपाल के अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में नए पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए पदाधिकारियों से कहा ष्आपकी भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता होनी चाहिए.ष् प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने भी नेताओं को टिप्स दिए.
ट्रांसपेरेंसी जरूरी, अपनी गरिमा का ध्यान रखें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ष्सभी पदाधिकारी पूरी गरिमा से अपने दायित्वों को अंजाम दें. सोच-विचार कर ही अपने सहयोगी रखें. हमें अनावश्यक प्रचार और अनावश्यक चीजों से भी बचना है. कदाचार पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है. इसीलिए अपने संस्थान में किसी भी प्रकार के कदाचार को कतई बर्दाश्त न करें. ऐसे काम और ऐसे लोगों से भी दूरी बनाकर रखें, जिनसे आपकी गरिमा को ठेस पहुंच सकती है. जनहित आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.ष्
घर से लाकर जिम्मेदारी दी, काम से धाक बनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा ष्हजारों कार्यकर्ताओं में से आपका चुनाव किया गया है. इसलिए आपको समझना होगा कि आप कितने महत्वपूर्ण हैं. आपको घर से लाकर जिम्मेदारी दी है. इसलिए ऐसा काम करें आपकी धाक बने, सरकार की साख बने. सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी प्रशासनिक दक्षता, पूर्ण क्षमता, निष्ठा और सेवा भावना से काम करें. आप सब सरकार का अभिन्न अंग हैं. आपके काम से ही सरकार की समाज और नागरिकों में साख बनेगी. इसीलिए पहले अपने काम को अच्छी तरह से समझें, विभागीय नीतियों और नियमों का समुचित अध्ययन करें. अपने उपलब्ध संसाधनों का उत्कृष्ट नियोजन करें और बेहतर तालमेल एवं सामंजस्य से अपने कार्य दायित्व को अंजाम दें.ष्
स्मार्ट तरीके से करें डिजिटल का इस्तेमाल
मुख्यमंत्री ने डिजिटल के बढ़ते प्रभाव को लेकर कहा ष्वर्तमान में तकनीक का इस्तेमाल सुशासन का बड़ा आधार बन चुका है. हमें अपने कामकाज में डिजिटल गवर्नेंस, डाटा आधारित निर्णय, तकनीक संचालित निगरानी और सेवा वितरण की पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ना है. इसीलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने कार्य-अधिकार क्षेत्र में डिजिटल प्रणालियों का अधिकतम उपयोग करें. सोशल मीडिया से जुड़ें और सरकार की उपलब्धियों में सहभागी बनें।
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने इशारों में अपनी बात कही. बीते दिनों जिस तरह से निगम मंडलों के पदभार ग्रहण में पीएम मोदी की अपील को दरकिनार किया गया था. डॉ महेन्द्र सिंह ने उसी की तरफ इशारा करते हुए कहा ष्राष्ट्रीय नेतृत्व की जो अपेक्षा रहती है, आप आदेश का इंतजार मत करो, अमल करो.ष् प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा ष्सत्ता के उपभोग से अपने आप को मजबूत नहीं बनाना है. आपको पार्टी को मजबूत करना है, सरकार के काम करने है और कार्यकर्ताओं की मदद करनी है. संगठन आपको कभी भी कोई भी काम दे सकता है, इसलिए तैयार रहें.ष्
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने इशारों में अपनी बात कही. बीते दिनों जिस तरह से निगम मंडलों के पदभार ग्रहण में पीएम मोदी की अपील को दरकिनार किया गया था. डॉ महेन्द्र सिंह ने उसी की तरफ इशारा करते हुए कहा ष्राष्ट्रीय नेतृत्व की जो अपेक्षा रहती है, आप आदेश का इंतजार मत करो, अमल करो.ष् प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा ष्सत्ता के उपभोग से अपने आप को मजबूत नहीं बनाना है. आपको पार्टी को मजबूत करना है, सरकार के काम करने है और कार्यकर्ताओं की मदद करनी है. संगठन आपको कभी भी कोई भी काम दे सकता है, इसलिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet perabet perabet giriş holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay casinoroyal galabet avrupabet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio perabet perabet giriş meritking deneme bonusu veren siteler casinoroyal giriş galabet giriş avrupabet giriş alobet alobet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet