Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
पीएम मोदी और मेलोनी की मेलोडी वीडियो पर राहुल गांधी का तंज, यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है - Nand Kesari || Top News || Latest News

पीएम मोदी और मेलोनी की मेलोडी वीडियो पर राहुल गांधी का तंज, यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने श्मेलोडीश् टॉफी भेंट किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित श्मेलोडीश् शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे नौटंकी करार दिया है.
पीएम मोदी ने इटली दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट किया. इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा कि, आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं.
राहुल गांधी ने आगे कहा, ष्किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं तो वहीं, पीएम हंसकर रील बना रहे हैं, और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.ष् बता दें कि, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं, ष्प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैंकृमेलोडी।
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ष्उपहार के लिए धन्यवाद.ष् बुधवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भी नजर आते हैं और मेलोनी के श्मेलोडीश् टॉफी के जिक्र पर हंसते दिखाई देते हैं. मोदी और मेलोनी के नामों के संयोजन के तौर पर श्मेलोडीश् हैशटैग पहली बार इटली की प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान गढ़ा था. इसके बाद दोनों नेताओं की वैश्विक मंचों पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकातों के बीच यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
मेलोनी ने उस समय भी सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए मेलोडी हैशटैग के साथ लिखा था, कॉप-28 में अच्छे दोस्त. प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को रोम पहुंचे. वह इटली की प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर यहां आए हैं, जहां दोनों नेता व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि भारत व इटली के संबंध अब एक निर्णायक चरण में पहुंच चुके हैं और सौहार्दपूर्ण मित्रता से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल गए हैं।
भारतीय और इतालवी मीडिया के लिए दोनों नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से लिखे गए लेख में कहा गया कि ऐसे समय में, जब पूरी दुनिया की व्यवस्था बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है, इटली और भारत की साझेदारी उच्च राजनीतिक और संस्थागत स्तर पर लगातार संवाद से आगे बढ़ रही है. प्रधानमंत्री मोदी इस समय पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण के तहत इटली में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *