Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मोहन यादव की बड़ी सौगात, राज्य परिवहन की बसों से यात्रा करेंगी बहनें - Nand Kesari || Top News || Latest News

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मोहन यादव की बड़ी सौगात, राज्य परिवहन की बसों से यात्रा करेंगी बहनें

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव फिर एक नई सौगात देने की तैयारी में है. मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस रक्षाबंधन पर हमारे प्रदेश की बहनें बसों से अपने गंतव्य तक जाएंगी. डॉ मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले ही प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के साथ बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है.
रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री का तोहफा
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनें इस रक्षाबंधन पर राज्य परिवहन की बसों से यात्रा करेंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि ष्इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है और प्रदेश में इस पर जल्दी काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि ष्मध्य प्रदेश सरकार का प्रयास है कि धीरे धीरे इस योजना पर काम आगे बढ़ाया जाए. सरकार के इस कदम से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्हें जबरदस्ती किसी ऐसे वाहन में सफर नहीं करना पड़ेगा, जिनमें जान का खतरा रहता है.
कांग्रेस की सरकार में बंद कर दी गई थीं परिवहन की सेवाएं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ष्राज्य परिवहन गरीबों के जीवन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है लेकिन कांग्रेस शासनकाल में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बंद करने निर्णय लिया गया था. अब हमारी सरकार न सिर्फ प्रदेश में बेहतर और आधुनिक सड़कों का तेजी से निर्माण कर रही है. इसके साथ ही जल्द ही नागरिकों को राज्य परिवहन की विशेष सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करेगी.ष्
आदिवासी इलाकों में लोडिंग वाहनों में यात्रा की भी मजबूरी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ष्प्रदेश में शहरों के बीच दूरी अधिक है. हमारा प्रदेश काफी बड़ा प्रदेश है. प्रयास ये है कि ना केवल राज्य के अंतर बल्की दूसरे राज्यों से भी बस परिवहन सेवा को मजबूत किया जाए. बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को खासकर आदिवासी इलाके में मजबूरी में लोडिंग गाड़ियों में सफर करना पड़ता है. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इन सभी समस्याओं को खत्म करेगी. जल्द ही राज्य के अंदरूनी हिस्सों और पड़ोसी राज्यों के साथ मध्य प्रदेश सरकार का यह प्रयास सुगम परिवहन सेवा के रूप में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel