Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
खुशखबरी: आगरा की सिटी बसों का किराया घटा - Nand Kesari || Top News || Latest News

खुशखबरी: आगरा की सिटी बसों का किराया घटा

Hindustan samaj आगरा . आगरा की सिटी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि अब सिटी बसों के किराये में दो रुपये की कमी की गई है। शहर के 15 रूटों पर सफर कराने वाली सिटी बसों के किराये में बुधवार से दो रुपये की कमी होने जा रही है।जानकारी के अनुसार आगरा-मथुरा सिटी बस सेवा प्रशासन ने किराया स्लैब में बदलाव करने की पूरी तैयारी कर ली है. जिससे शहर के करीब 20 हजार से अधिक यात्रियों को फायदा मिलेगा।

बता दें कि आगरा-मथुरा सिटी बस सेवा प्रशासन की ओर से आगरा में 15 रूटों पर 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है. एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत 1.25 करोड़ रुपये है. शहर में सफर कराने वाली इन अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों में हर दिन करीब 20 हजार से ज्यादा यात्री यात्रा करते हैं. जिससे आगरा-मथुरा सिटी बस सेवा प्रशासन की हर दिन करीब चार लाख रुपये से अधिक की कमाई होती है। बीते माह आगरा कमिश्नर रितु माहेश्वरी ने आगरा-मथुरा सिटी बस सेवा को लेकर समीक्षा बैठक की थी. जिसमें आगरा कमिश्नर ने सिटी बस के किराए में राउंड फीगर करने पर जोर दिया था. इससे, सिटी बस के किराए में दो रुपये की कमी करने के लिए कहा गया था. लेकिन, आगरा में तीसरे चरण में होने वाले लोकसभा के मतदान की वजह से सिटी बसों के किराए पर कोई फोकस नहीं हो सका है। सिटी बस सेवा के प्रभारी अधिकारी अभय सिंह ने बताया, कि आगरा कमिश्नर की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे से कमिश्नरी सभागार में बैठक के दौरान सिटी बसों के किराए के स्लैब पर चर्चा की गई। अभी तक स्लैब शून्य से 42 किमी तक है. लेकिन, नए तरीके से स्लैब में शून्य से चार किमी, चार से सात किमी, सात से 10 किमी किया गया है. इस स्लैब में किराया 10, 15, 20 रुपये करने पर चर्चा की गई। सिटी बसों के किराए में दो रुपये की कमी की गई जो बुधवार से लागू हो जाएगी.

*यात्री बनवा सकते हैं कार्ड :*
सिटी बस सेवा के प्रभारी अधिकारी अभय सिंह ने बताया, कि शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होती हैं. जो सुबह पांच से रात 11 बजे तक संचालित होती है. शहर में सबसे अधिक एमजी रोड से होकर 65 सिटी बसें संचालित होती हैं. यात्रियों की सुविधा को लेकर कार्ड भी लांच किया गया है. 100 रुपये का कार्ड बनवाकर यात्री 100 किमी तक यात्रा कर सकते हैं.

*सिटी बसों का नया किराया और स्लैब*

*स्लैब…………. किराया की दर*

शून्य से चार किमी. …. 10 रुपये

चार से सात किमी. ….. 15 रुपये

सात से दस किमी. ….. 20 रुपये

दस से 13 किमी. ……. 25 रुपये

13 से 16 किमी. …….. 30 रुपये

16 से 20 किमी. …….. 35 रुपये

20 से 24 किमी. ……. 40 रुपये

24 से 30 किमी. …….. 45 रुपये

30 से 36 किमी. …….. 50 रुपये

36 से 42 किमी. …. …. 55 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş alobet alobet giriş alobet güncel giriş betgit jojobet holiganbet cashwin holiganbet grandpashabet holiganbet grandpashabet tambet betbey wbahis 1win