Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भीषण गर्मी से हाहाकार, 48 डिग्री के पार तापमान - Nand Kesari || Top News || Latest News

भीषण गर्मी से हाहाकार,  48 डिग्री के पार तापमान

4 दिन रेड अलर्ट
नई दिल्ली।एजेंसी
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में रविवार को अधिकांश इलाकों में लू चली। कुछ जगहों पर भीषण लू देखी गई। दिल्ली के मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में 4 दिन तक गर्मी और भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इस दौरान हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। हालांकि इसके बाद एक दिन हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल की उत्तरी खाड़ी पर चक्रवाती तूफान रेमल पिछले 6 घंटों के दौरान उत्तर की ओर बढ़ते हुए गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। आईएमडी  ने चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के मद्देनजर तटीय पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर 26 मई को अपराह्न 1200 बजे से 27 मई को सुबह नौ बजे तक उड़ानों के संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *