Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल गुरूवार, 24 अक्टूबर 2024 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल गुरूवार, 24 अक्टूबर 2024

आज का पंचांगः आज का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला और कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आज चंद्रमा अपनी राशि कर्क में पुष्य नक्षत्र से संचार कर रहे हैं, इस पर सोने पर सुहागा यह है कि चंद्रमा के साथ मंगल भी कर्क राशि में स्थित होकर धन योग बना रहे हैं। ऐसे में जिन बच्चों का आज जन्म होगा उनकी कुंडली में धन योग रहेगा और साथ ही आज इस योग के प्रभाव से कई राशियों को फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं आज मेष से मीन तक की सभी राशियों राशिफल।

मेषः राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जो लोग घर या जमीन खरीदना चाह रहे हैं उनको आज बेहतर डील मिल सकती है। आपको आज कहीं से अचानक धन का लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आप उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन अपनी योजना को गुप्त रखें। आपको आज कुछ नए लाभदायक अवसर भी प्राप्त होंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। विष्णु चालीसा का पाठ करें।
वृषभः राशि के लिए आज लाभ का संयोग बना रहा है। आपको आज कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको आज गिफ्ट और आर्थिक लाभ मिल सकता है। बीमार चल रहे जातको के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और लव लाइफ में भी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी काम की वजह से आपको यात्रा भी करनी होगी। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
मिथुनः राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए प्रेम और उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको आज अचानक ही कोई फोन पर अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपको अभी शेयर में निवेश करने से बचना चाहिए नहीं, पैसा फंसने और डूबने का भय है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका सुखद रहेग। नौकरी में आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पीले चंदन से तिलक लगाएं।
कर्कः राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको आज धन योग का लाभ मिलेगा और कमाई में आपकी वृद्धि होगी। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। विरोधी और शत्रु आपके शांत रहेंगे और आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। आपको आज उपहार भी आज मिल सकता है। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। लेकिन काम का दबाव भी बना रहेगा। श्री नारायण कवच का पाठ करें।
सिंहः राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि उनका दिन आज लाभदायक बीतेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में अपना प्रभाव और महत्व दिखाने का भी मौका मिलेगा। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा लेकिन काम का दबाव भी आपके ऊपर आज बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और उनको आप आज शॉपिंग भी कराने ले जाएंगे। आपको आज पड़ोसियों से लाभ और सहयोग मिल सकता है। लेकिन आज वाद विवाद में उलझन से बचें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। अन्न का दान करें और पीले चंदन से तिलक करें।

कन्याः आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए धूप छांव से रह सकता है। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आप आज घर के लिए कुछ भौतिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन आज कार्यक्षेत्र में आपको आज विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से आपको सतर्क रहना होगा। बिजनेस के मामले में आज आप बुद्धि कौशल से सफलता पा सकते हैं। आपको आज किसी पुराने परिचय का भी फायदा मिलेगा। आज कन्या राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। माता पिता का आशीर्वाद लें।

तुलाः आज का दिन तुला राशि के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आप आज अपनी रचनात्मक क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे। आप आप आय के अन्य स्रोत भी तलाश करेंगे और अतिरिक्त कमाई कर पाएंगे। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। भाई बहनों के मामलों में आज आपको हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ होगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का भी पाठ करें।
वृश्चिक: राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आप आज यात्रा और वाहन पर भी धन खर्च कर सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने के लिए के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का आपको आज लाभ मिेलेगा। कहीं से अटका हुआ पैसा मिलने से खुशी भी होगी। संतान की उत्तम प्रगति देखकर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना होगा।मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
धनु: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। फैमिली बिजनेस में आपको आज आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ प्रेम और सद्भाव बनाकर रखना होगा। लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। घर में धर्म अध्यात्म का भी माहौल रहेगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी।हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।
म्करः राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। आपको आज पूर्व में किए कार्य और निवेश का भी फायदा होगा। पैतृक संपत्ति मिलने की भी आज आपको खुशी मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगा। धन योग के शुभ प्रभाव से आज धन का आप दीर्घकालीन निवेश भी कर सकते हैं। कारोबार और काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको आज किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। विष्णु सहस्त्र का पाठ करें।
कुंभः आज चंद्र मंगल की युति से धन योग का निर्माण हुआ है जो कुंभ राशि के लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको कमाई के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। आपकी धन संपत्ति में आज वृद्धि होगी। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शाम के समय आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी करेंगे। आपको कुछ लाभदायक डील मिलने की भी संभावना है। आपको आज विदेश में रहने वाले किसी संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता भी होगी। विष्णु चालीसा का पाठ करें।
मीन: आज आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बिजनेस करने वाले जातकों का दिन आज व्यस्तता में बीतेगा, कमाई अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन में आज किसी निकट संबंधी के व्यवहार और बातों से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। आपको आज किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेना पड़ सकता है। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको आज जोखिम वाले निर्णय से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। शरीर के ऊपरी भागों में कष्ट महसूस कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş