Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मैहर में खाद्य विभाग की रेड में खाद की कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़, 365 बोरी माल जब्त किया - Nand Kesari || Top News || Latest News

मैहर में खाद्य विभाग की रेड में खाद की कालाबाजारी का हुआ भंडाफोड़, 365 बोरी माल जब्त किया

x
मैहर । एक तरफ किसानों को मध्य प्रदेश में खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने बिना लाइसेंस खाद का भंडारण कर अवैध रूप से उसे बेचने का धंधा शुरू कर दिया है। ऐसा मामला मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सामने आया है। यहां खाद्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे 365 बैग खाद को जब्त किया है।
दरअसल, मैहर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम रेड करने पहुंच गई। टीम ने दो दुकानो पर शिकायत के बाद कार्रवाई कर जांच शुरू की थी। तभी टीम को दुकान के बाहर सड़क पर इस कार्रवाई में दोनों दुकानों के सामने से सड़क पर 365 बैग खाद मिली है। इसे टीम ने जब्त कर लिया है।
किसान के शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन
किसान शोभनाथ ने खाद की कालाबाजारी से पस्त होकर सीनियर अधिकारियों से शिकायत करते हुए रोक लगाने की मांग की थी। किसान का कहना था कि खाद के दाम बाजार में अधिक रेट में बिक रहे हैं और स्टॉक होने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। यह मामला सीनियर अधिकारियों तक पहुंचने के बाद ही दुकानों पर छापेमार कार्रवाई शुरू हो गई।
आहट पाकर दुकानदार हुआ फरार
वहीं, फूड डिपार्टमेंट के रेड की भनक जैसे ही दुकानदार को लगी तो वह दुकान में ताला मारकर वहां से फरार हो गया। दुकान के बाहर रखी खाद की बोरियों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।
खाद्य विभाग कर रही कार्रवाई
सतना उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि मैहर के दो दुकानों में शुक्रवार के दिन खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को सही समय पर खाद उपलब्ध हो सके इसके लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है।
आकस्मिक निरीक्षण कर रही टीम
आकस्मिक निरीक्षण के तहत शुक्रवार के दिन मैहर के चंचल ट्रेडर्स और पवन ट्रेडर्स की दुकान पर पहुंचे। यहां किसानों को अधिक दाम में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही थी। दुकान के बाहर रखे स्टॉक को प्रशासनिक टीम ने जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जब्त की गई खाद को सरकारी गोडाउन में रखवाया जाएगा और इसमें एफआईआर की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *