Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में नजर आया शोले फिल्म का सीन,निराश महिला पानी की टंकी पर चढ़ी - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में नजर आया शोले फिल्म का सीन,निराश महिला पानी की टंकी पर चढ़ी

कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान पीड़ित महिला पेट्रोल की बॉटल लेकर धमकाने लगी
ग्वालियर । मंगलवार को ग्वालियर में कलेक्टर की जनसुनवाई में पिछोर की रहने वाली महिला आर्थिक सहायता की फरियाद लेकर पहुंची. कई बार पुलिस व प्रशासन के चक्कर काट चुकी पीड़ित महिला को जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह निराश होकर पेट्रोल की बॉटल के सथ 5 मंजिला ऊंचे ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़ गई।
अपनी मांग मनवाने चढ़ी पानी की टंकी पर
महिला की शिकायत के अनुसार ष्उसके पति की पूर्व में मौत हो चुकी है जिसकी वजह से आज वह आर्थिक संकट से गुजर रही है.वह जनसुनवाई में 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में अपनी बात मनवाने के लिए महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई।
महिला ने दी आत्मदाह की धमकी
जब यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों को लगी तो वे महिला को समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास करने लगे. लेकिन महिला तुरंत मदद की बात पर अड़ी हुई थी. उसका कहना था कि उसकी बेटियां भी हैं. पूरा जीवन पड़ा है. उन्हें कैसे पालेगी. इसलिए उसे आर्थिक मदद के रूप में 20 लाख रुपये चाहिए. अगर उसकी मांग ना मानी गई तो वह जान दे देगी. उसका आरोप है वह मदद की आस में मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी कार्यालयों में कई बार चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही.
प्रशासन ने समझा बुझाकर महिला को उतारा
मौके पर पहुंचे अधिकारियों की काफी समझाइश और उसकी मांग को लेकर जब उसे आश्वासन दिया गया तब जाकर महिला को टंकी से उतारने में सफलता मिली. महिला के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.
महिला भूरी का कहना है ष्उसके पति की मौत ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में ट्रांसपोर्ट नगर में एक्सीडेंट में हुई थी, वह थाने गई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद वह मुख्यमंत्री से मिली, जिन्होंने उसे बहोड़ापुर थाने में 20 लाख रुपये की मदद मिलने का आश्वासन दिया था. जब वह थाने में गई तो वहां किसी मैडम ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि क्यों बार बार आ जाती है. इसके बाद वह एसपी ऑफिस गई लेकिन वहां से उसे कलेक्ट्रेट जाने के लिए बोल दिया गया.ष्
आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है महिला
महिला का कहना है ष्वह कई बार कलेक्ट्रेट आ चुकी है लेकिन हर बार लौटा दिया जाता है. उसका पति मर चुका है, दो बेटे मर चुके हैं. उसे ससुरालियों ने घर से निकाल दिया है. अब वह अपने बच्चे कैसे पालेगी. अगर उसे मदद नहीं मिली तो वह आत्मदाह करेगी. इसी उद्देश्य से टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ी थी लेकिन उसे आश्वासन दिया गया है कि तीन महीने में उसे रुपये मिल जाएंगे. इसी पर वह उतर कर आई है।
प्रशासन ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
ग्वालियर एएसपी विदित डागर का कहना है ष्महिला आर्थिक मदद की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी थी. प्रशासन ने समझा बुझाकर उसे उतार लिया है. साथ ही उसे हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है. वहीं पुलिस स्तर पर भी यह पता लगाया जाएगा कि महिला के पति की मौत ग्वालियर के किस थाना क्षेत्र में हुई थी. उसका रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet