कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब की पुण्यतिथि पर दी पुष्पांजलि

ग्वालियर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने फूलबाग स्थित अंबेडकर उद्यान में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इठस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे व भारत की संविधान निर्माण की प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे। इस समिति के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए संविधान का निर्माण किया, उनका सम्पूर्ण जीवन सादगी भरा रहा, बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में हर नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किया, हमंे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर तथा उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में भागीदार बनना होगा। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, वार्ड 39 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती शिवानी खटीक, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, पूर्व विधायक मदन कुशवाह, वीर सिंह तोमर, चतुर्भुज धनोलिया, प्रदेश सचिव राहुल शर्मा, संजय सिंह राठौर, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, जेएच जाफरी, सुधीर मंडेलिया, अवधेश कौरव, पूरन सिंह कुशवाह, सरमन सिंह राय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, महादेव अपोरिया, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, संजीव दीक्षित, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *