केन-बेतवा परियोजना स्थल पर 12 दिन से डटे आंदोलनकारी घर लौटे, प्रशासन को दिए 10 दिन

छतरपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ बीते 12 दिन से चल रहा आंदोलन गुरुवार को स्थगित कर दिया गया. आंदोलनकारियों की मांगों का निराकरण करने के लिए छतरपुर और पन्ना जिला प्रशासन ने एक सप्ताह का समय मांगा. इस पर आंदोलनकारियो ने 10 दिन का समय दिया.आंदोलन स्थगित होने के बाद आंदोलनकारी ग्रामीण बसों द्वारा अपने गांवों की ओर प्रस्थान कर गए. प्रशासन ने नई टीम बनाकर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं. टीम कल शुक्रवार से कार्य पर लग जायेगी.
उचित मुआवजा व पुनर्वास की मांग
केन-बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 12 दिन से चल रहा श्चिता आंदोलनश् स्थगित कर दिया गया. पन्ना और छतरपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद आदिवासी महिलाओं और किसानों ने सशर्त आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि एसडीएम स्वयं गांव-गांव सर्वे करेंगे और विसंगतियों को दूर करेंगे।
मांगें पूरी नहीं हुईं तो अब महा आंदोलन
आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अमित भटनागर ने साफ कहा ष्10 दिन यानी निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो पुनः महा आंदोलन शुरू किया जाएगा. प्रशासन के 7 दिवसीय सर्वे के भरोसे पर आदिवासियों ने धरना समाप्त किया है.ष् बीते दिन छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की ओर से प्रभारी ।क्ड नमःशिवाय अरजरिया टीम के साथ ढोड़न गांव प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने आंदोलनकारी अमित भटनागर और उनकी टीम के साथ 4 से 5 घंटे बात की. दोनों ओर से सहमति बनी कि परियोजना में एक भी पात्र व्यक्ति नहीं छूटेगा और अपात्र किसी भी हाल में नहीं जुड़ पाएगा.
पन्ना जिले के ग्रामीणों ने भी बताई समस्याएं
इस मामले को लेकर हर बिंदु पर सुनवाई की गई. नियमानुसार तथ्यात्मक स्तर पर हरसंभव निराकरण की बात कही गई. आंदोलन करने वाले आदिवासी, किसान, ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित बसों द्वारा उनके घर गांव भेजा गया. इस दौरान पन्ना जिले के मझगांय और रूंझ बांध से जुड़े विस्थापितों की अधिक समस्याएं सामने आईं, जिसको पन्ना जिले के उपस्थित अधिकारियों ने सुना और निराकरण के निर्देश दिए. 4 से 5 घंटे चली बैठक के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया गया उनके साथ न्याय होगा।
गांव-गांव जाकर सर्वे करेंगे अधिकारी
मीटिंग में छतरपुर डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल, एसडीएम बिजावर विजय द्विवेदी, पन्ना और अजयगढ़ के एसडीएम, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर अपने प्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहे. अमित भटनागर का कहना है ष्कल प्रशासन के साथ लंबी बैठक हुई थी. इस बार बडे अफसरों की टीम बनाई है. ये अफसर गांव जाकर समस्या का निराकरण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *