ग्वालियर। लायंस क्लब अनुभूति की तृतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। जिसमें रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल उपस्थित रही। अध्यक्ष लायन कमल किशोर गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही ध्वज वंदना का वाचन लायन राजेश गोयल द्वारा किया गया। सचिव हरिओम सिंघल द्वारा पिछली कार्यकारिणी सभा के मिनट का वाचन किया, जिसे सदन ने स्वीकार किया। साथ ही सभी दिसंबर आई चेकअप और कम्बल वितरण कार्यक्रम और जनवरी में दान आदि किए जाने वाले सेवा कार्य और साथ ही प्रांतीय कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए प्रान्त पाल की आधिकारिक यात्रा, जोन चेयरपर्सन और रीजन चेयरपर्सन की आधिकारिक यात्रा की दिनांक भी घोषित की गई। इसके साथ ही जीएमटी के लिए खाटू श्याम जाने के लिए सभी सदस्यों से चर्चा कर सहमति ली गई। रीजन सचिव लायन कमल अग्रवाल को प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा का कनवीनर बनाया गया। आभार सचिव द्वारा किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष लायन नीरज मंगल, उपाध्यक्ष लायन विजय खंडेलवाल, लायन ओपी जैन, लायन रामरतन, लायन आशीष विद्यार्थी, लायन गायत्री गर्ग, लायन मनीष शिवहरे आदि सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने की श्रीजी की पूजा अर्चना
AROMA4D ग्वालियर। नगर निगम मुख्यालय में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। निगम मुख्यालय में श्री…
रोटरी के मानव सेवा अभियान ‘‘सेवा अनवरत’’ का शुभारम्भ 12 को, सिंधिया मुख्य अतिथि होंगे
ग्वालियर, 10 अक्टूबर। रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा सामाजिक सेवा अभियान के अंतर्गत ‘‘सेवा अनवरत’’ का शुभारम्भ 12 अक्टूबर को सायं…
भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर सेवा समाप्त करना या सेवा से हटाना सही: हाईकोर्ट
ज्बलपुर । जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने भ्रष्टाचार के भौतिक व अभिलेख साक्ष्य उपलब्ध होने पर सेवा से पृथक…
