Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भाजपा कार्यालय में लगी अटलजी की जन्मशती पर चित्रों की प्रदर्शनी - Nand Kesari || Top News || Latest News

भाजपा कार्यालय में लगी अटलजी की जन्मशती पर चित्रों की प्रदर्शनी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशती (100वीं जयंती) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में अटल जी के जन्म से लेकर मृत्यु तक तमाम दृश्यों को दर्शाया गया है। अटल बिहारी वाजपेई का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। उनका देहावसान 16 अगस्त 2018 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर आयोजित की गई प्रदर्शनी का उदघाटन सांसद भारत सिंह कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने फीता काटकर किया। साथ ही अटल जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि आज के दिन को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में भी बना रही है। बूथ स्तर पर अटल स्मृति सभाओं का आयोजन, कविताओं का वाचन, बूथ के युवाओं द्वारा वाजपेयी के योगदान पर चर्चा की जा रही हैं। वहीं मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन यात्रा निकाली जा रही हैं। वहीं चौपाल लगाकर अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व जीडीए अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत, सभापति मनोज तोमर, रामेश्वर भदौरिया, जयप्रकाश राजौरिया, जयप्रकाश मिश्रा, राजू पलैया, कनवर किशोर मंगलानी, सुधीर गुप्ता, अशोक जादौन सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *