ट्रेड लायसेंस पर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा: कैट

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं व्यापारिक संगठनों का प्रतिनिधि मण्डल आज नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव जी से चर्चा हेतु बाल भवन पहंुचा। चर्चा उपरान्त प्रतिनिधि मण्डल ने महापौर डॉ.शोभा सिकरवार से मुलाकात कर व्यापारिक एवं औद्योगिक समस्याओं के त्वरित निराकरण का अनुरोध किया। कैट ने ट्रेड लायसेंस के संबंध में केम्प लगाया था इस केम्प में व्यापारियो ने यह बात रखी कि ट्रेड की परिभाषा में उद्योग नहीं आते। अभी 31 मार्च से पूर्व किसी प्रकार की कार्यवाही ट्रेड लायसेंस के संबंध में न की जाय। साथ ही राज्य शासन ट्रेड लायसेंस की नीति में सुधार करे, इसका सरलीकरण करे और इसकी फीस सिर्फ एक बार ली जाय। साथ ही प्रतिनिधि मण्डल ने बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने एवं जहां शौचालय बने हुये है उनकी साफ-सफाई की बात रखी ताकि आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को असुविधा न हो।
महापौर एवं आयुक्त नगर निगम ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया है कि उनकी समस्याओं का निदान तीन दिवस में किया जायेगा । कैट द्वारा 15 दिन में एक बार नगर निगम आयुक्त के माध्यम से विभिन्न बाजारों में शिविर आयोजित किये जायेंगे एवं आयुक्त नगर निगम को जमीनी हकीकत से परिचित कराने और समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर रवि गुप्ता, दिलीप पंजबानी, विवेक जैन, मुकेश जैन, नितिन अग्रवाल, मयूर गर्ग, जे.सी.गोयल, राकेश अग्रवाल, दिनेश बंसल सुनील बंसल, गोपाल जयसवाल, चंदन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *