ग्वालियर। गंगादास की बडी शाला में आज सोमवार को बसंत पंचमी पर वीणा दायिनी मां सरस्वती का अभिषेक कर उनका दरबार सजाया गया। इस अवसर पर सभी वाद्ययंत्रों का भी पूजन किया गया। वहीं उन्हें भोग लगाकर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गंगादास की बडी शाला लक्ष्मीबाई कालोनी के महंत रामसेवक दास जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
गंगादास की बडी शाला में मना बसंतोत्सव,मां सरस्वती का हुआ पूजन
