धमकी देकर 25 लाख ठगे जाने की भी मिली शिकायत
अशोकनगर। सिटी कोतवाली क्षेत्र से देह व्यापार का मामला सामने आया है. जिसमें हनी ट्रैप जैसे मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. रविवार देर शाम पुलिस ने बायपास रोड स्थित दीपेश कॉलोनी के पास बने एक मकान में छापेमार कार्रवाई की. जहां से देह व्यापार में सम्मिलित 2 महिलाएं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि संचालिका द्वारा अन्य महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जाता था.
पहले भी संचालिका पर हो चुकी है कार्रवाई
इसी मामले में 2 साल पहले भी कोतवाली पुलिस ने इस देह व्यापार की संचालिका पर कार्रवाई की थी. लेकिन कुछ माह बाद इसने दोबारा से देह व्यापार शुरू कर दिया. लोगों की शिकायत के बाद मकान पर पुलिस ने छापा मारते हुए 2 महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया है. वहीं, कुछ महिला एवं पुरुष भागने में सफल हुए. जिनकी जांच कर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
देह व्यापार के संचालिका का दामाद था एजेंट
देह व्यापार के इस खेल में मास्टरमाइंड संचालिका का दामाद था, जो एजेंट बनकर काम कर रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके दामाद सहित अन्य लोगों को गिरफ्त में ले लिया है. वहीं, पुलिस को इस दबिश के दौरान 2 लाख 10 हजार रुपए सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. साथ ही यहां से सभी के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं.
धमकी देकर 25 लाख रुपए ठगे जाने का आरोप
इस कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद विक्रांत जैन नाम के एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत कराई है. जिसमें देह व्यापार की संचालिका और उसकी बेटी-दमाद द्वारा आपत्तिजनक फोटो वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट करने की धमकी देकर पैसों की वसूली करने का उनपर आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि लगातार 2 साल से उनलोगों ने मुझसे करीब 25 लाख की वसूली की है.ष् इसके साथ ही आत्महत्या की धमकी देकर कई प्लाट और गाड़ी भी अपने नाम खरीदवाने की बात कही. विक्रांत जैन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
एक के बाद एक मकान खरीदे
जिस मोहल्ले में आरोपी रहती थी, वहां उसने सबसे पहले एक मकान खरीदा था. उसके बाद देखते ही देखते उसी मकान के आसपास के 4 मकान और खरीद लिए. वहीं, उसके द्वारा चलाए जा रहे देह व्यापर के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने भी कई बार आवाज उठाई. लोगों ने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन भी दिए गए. लेकिन उनका कहना है कि बहुत देर बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई हुई है. मोहल्ले के लोग बताते हैं कि इसके यहां आने जाने वाले लोगों के कारण हमारे मोहल्ले की बहुत बदनामी होती है. साथ ही बच्चों पर भी बुरा असर पड़ता है.
एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि ष्सूचना मिलने के बाद सुनियोजित तरीके से एसडीओपी सनम बी के नेतृत्व में देह व्यापार जैसे मामले पर कार्रवाई की गई है. इनके द्वारा एक युवक पर ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगे हैं. जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.ष् वहीं उन्होंने लोगों से इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने अपील भी की है।
अशोकनगर में सास व दामाद कराती थी देह व्यापार , बेटी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठते थे लाखों
