Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दिल्ली में 57.86 प्रतिशत वोटिंगय वीवीआईपी ने डाले वोट, युवाओं में दिखा उत्साह - Nand Kesari || Top News || Latest News

दिल्ली में 57.86 प्रतिशत वोटिंगय वीवीआईपी ने डाले वोट, युवाओं में दिखा उत्साह

नई दिल्ली। दिल्ली में सुबह से वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह दिखा. वीवीआईपी, फर्स्ट टाइम वोटर्स, बुजुर्ग और महिलाओं ने घरों से बूथ तक पहुंचे और मतदान किया. कुछ जगहों से झड़प की खबरें भी सामने आईं. राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे फर्जी वोट डलवाने के आरोप लगाए तो वहीं, कुछ वोटर्स ने यह भी शिकायत की कि उनका तो नाम ही गायब है।
मतदान का कैसा रहा दिन
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहा. शुरू में मतदान का प्रतिशत कम रहा लेकिन जैस जैसे वक्त गुजरता गया वोटिंग फीसद में इजाफा होता गया. सबसे ज्यादा वोटिंग फीसद मुस्तफाबाद में दर्ज किया गया।
मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, हर वर्ग के मतदाता में दिखा उत्साह: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और समय के साथ ही उसमें गति बढ़ती चली गई. मतदान शाम 6 बजे तक चला. शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम है. सत्ता में दो बार से लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार काबिज है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के लिए इस बार जीत हासिल करने को लेकर कवायद कर रही हैं. वहीं चुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी जारी है।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केजरीवाल, राहुल गांधी सहित इन दिग्गजों ने डाला वोट: पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एलजी वीके. सक्सेना, नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेता, गणमान्य व्यक्ति व आमजन वोट किया. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मतदान करने के बाद कहा, मतदान महान दान है. प्रजातंत्र का आधार है और मतदान सब अधिकारों की जननी है. इससे सर्वोपरी कोई अधिकार नहीं है. प्रजातंत्र का महत्व है कि हर व्यक्ति अपना मतदान विवेकपूर्ण तरीके से, स्वतंत्रता से देश के लिए करें. इसी से प्रजातंत्र फलता-फूलता है और विकसित होता है. भारतवर्ष दुनिया के सामने एक मिसाल है. जहां सत्ता परिवर्तन या सत्ता का स्थायित्व मतदान से ही जाहिर होता है. सभी मतदान करें, यही मेरी कामना है.ष् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ष्दिल्ली विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मैं यहां के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना बहुमूल्य वोट डालें. इस अवसर पर, पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियोंष् को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
आप के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने मतदान किया. वोटिंग के बाद पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं. उन पर हमें पूरा विश्वास है. वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे. हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे।
मुस्लिम बहुल इलाके में बंपर वोटिंग: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक 46.56 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है. सीलमपुर में 54. 29 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं, मुस्तफाबाद में 56 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं, ओखला में 42.70 प्रतिशत मतदान हुआ है. मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पड़ने वाली विधानसभा सीटों पर सुबह से भारी संख्या में वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी है. महिला वोटर्स ने बताया कि विकास और अच्छी शिक्षा का मुद्दा उनके लिए अहम है. पुरानी दिल्ली के एक सेंटर पर वोट करने आई नजमा ने बताया कि दिल्ली में विकास होना चाहिए. पहले की तुलना में विकास हुआ है लेकिन, अभी भी गुंजाइश है। शिक्षा का स्तर भी सुधरना चाहिए. स्कूलों को ठीक करने की जरूरत है. इसके साथ ही टूटी हुई सड़कों की मरम्मत भी जरूरी है. महिलाओं की सुरक्षा और अस्पतालों को बेहतर बनाने की भी आवश्यकता है.
दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने लड़ा चुनाव: कॉन्स्टेबल और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार पंकज ने कहा, ष्मैं दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल हूं और यह चुनाव एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ रहा हूं. मेरा चुनाव चिह्न जूता है, जो सभी भ्रष्ट लोगों के लिए बहुत मजबूत चीज है. यह दिन लोकतंत्र के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा. अगर मैं जीतूंगा तो विधानसभा जाऊंगा, अगर हारूंगा तो अपनी ड्यूटी पर लौटूंगा. मैं पिछले 40 साल से दिल्ली में रह रहा हूं और पिछले 22 साल से दिल्ली पुलिस में काम कर रहा हूं. मैं उन सभी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानता हूं, जिनका दिल्ली की जनता सामना कर रही है. मैं जनता के लिए काम करूंगा और उनके मुद्दों का समाधान करूंगा।
कैश बांटे जाने की मिली शिकायत: डीसीपी रवि कुमार सिंह, ने कहा, हमें वहां (जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र) से एक शिकायत मिली थी कि भाजपा के चार टेबल लगे हुए हैं और कैश बांटा जा रहा है. हमने वहां जाकर देखा और पाया गया कि वहां पर चार टेबल लगे हुए थे, जिसमें से तीन टेबल अलग-अलग प्रत्याशियों की थीं-एक निर्दलीय के और दो अलग-अलग पार्टी के थे, लेकिन उनका टेबल क्लॉथ एक जैसा था इसलिए भ्रम की स्थिति बनी कि शायद चारों टेबल भाजपा की हैं. इसपर एफएसटी की टीम ने भी रिस्पॉन्ड किया है और हमारे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उसका वेरिफिकेशन भी किया है और कैश बांटने के आरोप को भी वेरिफाई किया गया है. ऐसा कुछ नहीं पाया गया है. भ्रम दूर कर दिया गया है. अभी स्थिति सामान्य है और हमारी एक टीम वहां पर मौजूद है।
चंद्रयान से चुनाव तक थीम का मतदान केंद्र: विकासपुरी के एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. नितिन शाक्य ने कहा, मतदान केंद्र की थीम श्चंद्रयान से चुनाव तकश् है और हमने चंद्रयान और पीएसएलवी के मॉडल प्रदर्शित किए हैं, जो राजधानी कॉलेज, शिवाजी कॉलेज और भारती कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए हैं. मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में कपड़े पहने हैं. हमने लोगों को पुरानी यादें ताजा करने के लिए एक बायोस्कोप भी लगाया है. लोग यहां की अनूठी व्यवस्था से बहुत खुश हैं.
सीलमपुर में मतदान के बीच हंगामा: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान के बीच सीलमपुर विधानसभा में मतदाताओं ने हंगामा करते हुए गंभीर आरोप लगाए. वोटर्स का आरोप था कि उन्हें वोट डालने नहीं दिया जा रहा है. सीलमपुर के ब्रह्मपुरी रोड स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल पर बने बूथ पर बुर्का को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुर्के में पहचान छुपा कर फर्जी वोट डाला जा रहा है. इस घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है. दरअसल, सीलमपुर विधानसभा एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. सुबह सात बजे से दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा पर वोट डाले जा रहे हैं. हालांकि, भाजपा ने सीलमपुर में बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद लोगों ने आर्यन पब्लिक स्कूल के पास हंगामा किया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें वोट नहीं डालने दिया जा रहा है. वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. भाजपा नेताओं का कहना है कि सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपने बाहर से लोगों को बुलाया है. जिससे बुर्के में मतदान कराई जा रही है.
दिल्ली में महिला वोटर्स
फर्स्ट टाइम वोटर में उत्साह, इन मुद्दों पर कर रहे मतदान: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है. सुबह से वोटर मतदान केंद्रों पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचे. फर्स्ट टाइम वोटर खासे उत्साहित हैं. नई दिल्ली क्षेत्र में रहने वाली फर्स्ट टाइम वॉटर हेमा ने कहा कि महिलाओं के लिए दिल्ली में और ज्यादा काम हो इस मुद्दे पर हमने वोट डाला है. साफ-सफाई की व्यवस्था और अच्छी हो इस मुद्दे पर वोट डाला है. फर्स्ट टाइम वोटर प्रज्ञा सिंह ने कहा कि दिल्ली में अभी तक जो काम हुआ है वह काम आगे जारी रहे. महिलाओं के लिए जो कुछ सुविधाएं दी गई हैं वह सुविधाएं और बढ़े गरीब लोगों के लिए काम हो इस मुद्दे पर मैंने अपना वोट डाला है. कालीबाड़ी इलाके में रहने वाली प्राजंलि ने कहा कि मैंने तीनों ही पार्टियों की घोषणाओं का पहले अध्ययन किया है. उसके बाद मैंने वोट डालने का निर्णय लिया. दिल्ली में प्रदूषण की बहुत समस्या है. साफ-सफाई की थोड़ी समस्या है. यह सभी समस्याएं ठीक हो. इस मुद्दे पर वोट डाला है. लाल बहादुर सदन में रहने वाले अरुण कुमार ने कहा कि मैं फर्स्ट टाइम वोटर हूं और पहली बार वोट देते हुए मैंने ज्यादा मुद्दों पर तो ध्यान नहीं दिया है. लेकिन, दिल्ली में साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी हो इस मुद्दे पर मैंने वोट डाला है।
बुजुर्गों ने सफाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे पर डाला अपना वोट: दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं. पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग भी भारी संख्या में पहुंचे थे. पश्चिमी दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा के बुजुर्गों ने किन मुद्दों के आधार पर अपने वोट का इस्तेमाल किया है।
दिल्ली में बुजर्ग वोटर्स
दिल्ली के सभी सांसदों ने अपनी विधानसभा सीटों का लिया फीडबैक, लोगों से की वोट देने की अपीलरू दिल्ली विधान सभा की 70 सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान दिल्ली के सातों भाजपा सांसद ने अलग-अलग जिम्मेदारी के साथ वहां पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में हो रहे मतदान का जायजा लिया. सातों सांसद को पार्टी से जिम्मेदारी मिली थी कि वह अपने अंतर्गत आने वाले 10-10 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रचार से लेकर मतदाताओं को वोट देने की अपील कर उन्हें पोलिंग बूथ तक ले जाना सुनिश्चित करें. ऐसे में बुधवार को आज मतदान के दिन सुबह 7 से 9 बजे के बीच दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सेहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाली विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों से बार-बार संपर्क करते रहे कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *