Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
अनजान नम्बरों वाले विडियों कॉल अटेंड न करें: संजीव नयन शर्मा - Nand Kesari || Top News || Latest News

अनजान नम्बरों वाले विडियों कॉल अटेंड न करें: संजीव नयन शर्मा

 

ग्वालियर। व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज में आज दिनांक 07 फरवरी को साइबर क्राइम सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘‘सेफ क्लिक’’ के अंतर्गत साइबर क्राइम के विषय में और उनके बचाव एवं उपाय के बारे में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सजीव नयन शर्मा, डीएसपी प्रभारी राज्य सायवर पुलिस उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्जवलन से हुई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को आज के समय में डिजीटल अरेस्ट व साइबर अपराध के प्रकरणों के बारे में जानकारी दी एवं उससे बचने के उपाय भी बताऐ। जैसे विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का ही उपयोग करें साथ ही टू-स्टेप वेरिफिकेशन, टू-फैक्टर अथटिकेशन चालू रखें, अपने ईमेल आईडी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ई वायलेट, नेट बैंकिग आदि के पावर्ड मजबूत रखें, अनजान नम्बरों से आए विडियों कॉल अटेंड न करें, किसी व्यक्ति के कहने पर कोई अनजान एप्लिकेशन इंस्टाल न करें। वर्तमान के तकनीकी युग में तकनीक एक सुविधा के साथ खतरा भी है जिसका समय में जागरूक होना केवल कर्तव्य है बल्कि आवश्यकता भी है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई इंसान अगर सायबर ठग के सम्पर्क में आ जाये तो उसे तुरंत 1930 डायल कर सायबर क्राइम विभाग में सूचना देनी चाहिए जिससे उसकी तत्काल मदद हो सकें। इस मौके पर उनकी टीम के उन्य सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी से बचने के तरीके बताए जिसमें निरीक्षक श्री दिनेश कुमार गुप्ता, सब इन्सपेक्टर रीना शर्मा, सब इन्सपेक्टर रचना झा, सहायक शीतल मोर्या उपस्थित रहें। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर, चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण व स्टॉफ मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet