ग्वालियर। भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की शनिवार को पुण्यतिथि के अवसर पर पडाव स्थित शास्त्री चौक पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में माहापौर शोभा सिकरवार ने शास्त्री को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जय जवान, जय किसान के नारे के पीछे की प्रेरणा और दुग्ध क्रांति की नींव रखने के लिए भी सराहा।
उन्होंने कहा कि हम जय जवान, जय किसान के पीछे की प्रेरणा, महान गांधीवादी, हमारे आदर्श, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी पुण्यतिथि पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भूमि सुधार से लेकर दुग्ध क्रांति की नींव रखने तक, रेलवे में थर्ड क्लास को खत्म करने से लेकर 1965 के युद्ध तक, शास्त्री अपनी सादगी और संयमित जीवन से सभी के लिए प्रेरणा बने, उन्होंने हमेशा देश की प्रगति के लिए काम किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कल्लू दीक्षित, सुनील शर्मा, वीरसिंह तोमर, भयालाल भटनागर,संजीव दीक्षित सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोजूद थे।
शास्त्री जी की देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका: माहापौर सिकरवार
