Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति तथा विश्व गुरू बनाने का लक्ष्यः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया - Nand Kesari || Top News || Latest News

भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति तथा विश्व गुरू बनाने का लक्ष्यः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर कहा कि मैंने दिल्ली से निकलने से पहले ही कह दिया था कि सिर्फ 12 घंटे इंतजार कीजिए हम (भाजपा) दिल्ली में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है। शनिवार को ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बजट को देश को आत्मनिर्भर और भारत को विश्वगुरु बनाने में नींव का पत्थर साबित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि 2027 तक देश को विश्व की तीसरी बड़ी इकॉनामी बनाने के लक्ष्य की ओर भारत चल पड़ा है। पत्रकारवार्ता में उर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, जिला महामंत्री विनोद शर्मा भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत सरकार का यह बजट गरीब, अन्नदाता, महिलाओं और युवाओं पर केन्द्रित है। विश्व की विकास की दर देखे तो पिछले साल ही विश्व की विकास दर 3.2 प्रतिशत थी और भारत की विकास दर 6.50 प्रतिशत थी। इस लिहाज से हम देखे तो भारत विश्व से सौ प्रतिशत अधिक की विकास दर के साथ आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में यूपीए सरकार के समय तक बैंकों में एनपीए 11.3 प्रतिशत था। आज मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण एनपीए घटकर 2.6 प्रतिशत पर आ गया है। 9 प्रतिशत की इसमें गिरावट जो देश की मजबूत आर्थिक प्रगति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत का निर्यात 600 बिलियन डालर पहुंच चुका है। वहीं विदेशी मुद्रा की बात की जाए तो पहली बार भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार 705 बिलियन डालर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि देश में विदेशी निवेश में तेजी आई है। बजट पर बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि देश में पिछले एक साल में अधोसंरचना पर लगभग 11 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। जबकि यूपीए की सरकार में अधोसंरचना पर मात्र 2 लाख करोड़ का खर्च ही हुआ था। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन हो या राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण, मोदी सरकार में इन पर तेजी से कार्य हुआ है। बीते साल में 17 वंदे भारत ट्रेनें प्रारंभ हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाओं के विस्तार के मामले में भी भारत में तेजी से प्रगति हो रही है। हमने बहुत ही कम समय में देश के 10 हजार 900 गांवों को कवर कर लिया है। भारत में जहां मोबाइल फोन का 90 प्रतिशत तक आयात होता था आज भारत फोन के निर्यात के मामले में विश्व का अग्रणी देश बन गया है। हमारे यहां से 90 प्रतिशत देशों को अब फोन का निर्यात हो रहा है। पिछले साल 1 लाख 28 हजार करोड़ के फोन हमारे देश से निर्यात हुए हैं। कृषि क्षेत्र में 3.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 14-15 में बेरोजगारी की दर जहां 6 प्रतिशत थी वह आज सिमटकर 3 प्रतिशत पर आ गई है। उन्होंने कहा कि कृषि पर जहां केवल 22 हजार करोड़ खर्च होते थे आज यह बजट 1 लाख 22 हजार करोड़ का हो गया है। मोदी सरकार में यह 5.5 गुना बढ़ चुका है। देश को दलहनों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रदेश में सर्वाधिक दलहन का उत्पादन हो रहा है।
सिंधिया ने कहा कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनें इसके लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ने के लिए तैयार है। 2028 तक हमें देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला बनाना है। साथ ही साल 2030 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की ओर हम चल पड़े हैं। यूरिया प्रोडक्शन के लिए तीन प्लांट लग गए हैं। वहीं देश लॉजिस्टिक के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करने के लिए तैयार है। केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने ब्रॉडबैंड की चर्चा करते हुए कहा कि हर पंचायत तक हम पहुंचेंगे। उन्होंने बजट में प्रस्तावित अन्य योजनाओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि देश में 50 पर्यटन साइट्स बनाई जाएंगी। बीमा के क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाकर 100 प्रतिशत कर दिया है। उन्होंने कहा कि आयकर की सीमा 12 लाख तक किए जाने से मध्यमवर्ग को बड़ा लाभ हुआ है। अब मध्यम वर्गीय को 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas jojobet giriş virüsbet grandpashabet hepsibet hepsibet giriş tarafbet kralbet kalebet jojobet virusbet pashagaming holiganbet marsbahis vaycasino betnano betnano giriş