Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा कोटे से बनेंगे 7 नए मंत्री - Nand Kesari || Top News || Latest News

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा कोटे से बनेंगे 7 नए मंत्री

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. 7 नए मंत्री आज ही पटना राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. सुबह में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद तय हो गया था कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. जायसवाल ने ही कन्फर्म किया है कि बीजेपी कोटे से 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
7 मंत्री लेगें मंत्री पद की शपथ: मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्रियों को जगह मिलेगी. सभी मंत्री बीजेपी कोटे से ही बनेंगे, क्योंकि जेडीयू का कोटा पहले ही भरा हुआ है. कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास और राजभवन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज
बीजेपी कोटे के मंत्रियों की लिस्ट तैयार: जानकारी के मुताबिक बीजेपी कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची दिल्ली से आ चुकी है. कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो रही है. प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे से भी दोनों नेता संपर्क में हैं.
कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री?: बीजेपी कोटे से जिन नामों को लेकर चर्चा है, उनमें राजपूत जाति से जनक सिंह और राजू सिंह, भूमिहार जाति से और अरुणा देवी, अनिल शर्मा और देवकांत के नाम की चर्चा है. वहीं यादव जाति से नवल किशोर यादव और अति पिछड़ा समाज से विजय मंडल के नाम की चर्चा है.
राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
दिलीप जायसवाल ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा: वहीं, आज बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में श्एक व्यक्ति एक पदश् का सिद्धांत है. इसलिए मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. वह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगें
कैबिनेट विस्तार पर क्या बोले?: इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है. सीएम जब चाहेंगे, तब कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा.
दोनों डिप्टी सीएम के साथ नीतीश कुमार
पार्टी में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा है. जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार का सवाल है तो यह माननीय मुख्यमंत्री तय करेंगे, ये उनका ही विशेषाधिकार है. मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बता सकता.
– दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
कैबिनेट में 7 मंत्री पद खाली: नीतीश कैबिनेट में अभी 30 मंत्री हैं, 6 मंत्री पद फिलहाल खाली है. दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद अब 7 मंत्रीपद खाली हो गए हैं. बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक और एक निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मंत्री हैं. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के एक भी विधायक नहीं है. इसलिए दोनों दलों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel