Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मुरैना में दबंगों की दादागिरी, गांव के दबंगों ने दलित दूल्हे की बारात पर बोला हमला - Nand Kesari || Top News || Latest News

मुरैना में दबंगों की दादागिरी, गांव के दबंगों ने दलित दूल्हे की बारात पर बोला हमला

मुरैना । भले ही हम 21वीं सदी में जीने की बात करते हुए सभ्य और सुसंस्कृत समाज की परिकल्पना कर रहे है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में समाज जातिवाद की खाई से बाहर नहीं निकल पा रहा है. ऐसा ही एक मामला मुरैना जिले की पोरसा तहसील के मोतीपुरा गांव से सामने आया है. यहां पर दलित दूल्हे की शादी में चढ़ाई के लिए जा रही बारात में डीजे बज रहा था. तभी गांव के दबंगों ने लाठियों से हमला बोल दिया. हालांकि बाद में पुलिस की देखरेख में विवाह संपन्न कराया गया. शुक्रवार दोपहर पोरसा थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दलित दूल्हे पर दबंगों का हमला
जिले की अम्बाह तहसील के गुरुद्वारा मोहल्ले में रहने वाले शख्स की शादी गुरुवार को थी. पिता अपने बेटे की बारात लेकर पोरसा थाना क्षेत्र के मोतीसिंह का पुरा गांव पहुंचा. जहां दूल्हा घोड़ी पर बैठकर डीजे के साथ बारात चढ़ाई के लिए शुरू हुई, बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. बाराती नाचते हुए गांव में घुसे तो दबंगों ने लाठियों से हमला कर दिया. इससे पहले कि बाराती कुछ समझ पाते, उन्होंने लाठियों से पीटना शुरू कर दिया.
पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
बारात की मारपीट होते देख लड़की पक्ष के लोग दौड़कर आये और उन्होंने गांव के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद उन्होंने फोन कर पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारात को लड़की के दरवाजे तक पहुंचाया. इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में विवाह की रस्में पूरी की गई. पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर दूल्हे के पिता की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया की दूल्हे के पिता की रिपोर्ट पर से चार नामजद लोगों के खिलाफ गाली गलौच और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है।
दबंगों ने दरवाजे के सामने डीजे बजाने से रोका
पोरसा थाना पुलिस ने दूल्हा के पिता की शिकायत पर मोतीसिंह का पुरा गांव में रहने वाले कुछ दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फरियादी के अनुसार आरोपियों ने आकर गाली गलौच करते हुए कहा की मेरे दरवाजे के सामने डीजे नहीं बजाओगे. जब दूल्हे के पिता द्वारा गाली गलौच का विरोध किया, तो उन्होंने कहा दरवाजे के सामने से डीजे बजाते हुए निकले तो जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर मारपीट करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *