Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कै. माधवराव सिंधिया की 80 वीं जयंती पर भजन संध्या 10 मार्च को - Nand Kesari || Top News || Latest News

कै. माधवराव सिंधिया की 80 वीं जयंती पर भजन संध्या 10 मार्च को

मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया होंगे शामिल
ग्वालियर। कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती 10 मार्च को मनेगी। जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन अम्मा महाराज की छत्री कटोरा ताल रोड पर सांयकाल 4ः30 बजे से किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट उपस्थित रहेंगे। भजन संध्या से पूर्व कै. सिंधिया एवं राजमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस भजन संध्या में दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका चित्र रॉय ग्वालियर के राजेन्द्र पारिख एवं शिनी सोनोने कलविंत द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली अर्पित की जाएगी। इससे पूर्व प्रातः 9 बजे नदी गेट एवं छत्री में स्थित कै. सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की जायेगी। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने शहरवासियों से भजन संध्या में पहुंचकर कै. माधवराव सिंधिया को पुष्पाजंली अर्पित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *