Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
कै. माधवराव सिंधिया की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन - Nand Kesari || Top News || Latest News

कै. माधवराव सिंधिया की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

ग्वालियर। कै. माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेसजन सोमवार प्रातः कटोराताल स्थित छत्री पर पहुंचे। जहां पर कांग्रेसियों ने कै. सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कै. सिंधिया के द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए कहा कि कै. सिंधिया जी ने कांग्रेस में प्रवेश के बाद से ही ग्वालियर चंबल संभाग, प्रदेश और देश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अंतिम समय तक कार्य किया और असंभव कार्य को भी संभव करने की क्षमता उनमे थी। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेन्दु शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया, श्रीमती रश्मि परिहार, जेएच जाफरी, इन्द्रजीत सिंह, अवधेश कौरव, अशोक प्रेमी, रामनरेश परमार, शंकर गाबरा, तरूण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, राकेश शर्मा, महादेव अपोरिया, हितेन्द्र यादव, कैलाश चावला, अंकित कटठल, सुरेन्द्र साहू, संजीव दीक्षित, केदार बरहादिया, नीरज यादव, पट्टू पांडे, राजेश भदौरिया, राकेश बाथम, राहुल भदौरिया, सुभाष गुप्ता, रामलखन भदौरिया, लोकेन्द्र शर्मा, मुरारीलाल ओझा, अलाउद्दीन, अविनाश गुप्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *