संजय बेग मिर्जा प्रदेश सचिव बने
ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देश पर एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुशंसा व प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी निजामुद्दीन कुरैशी की सहमति से ग्वालियर के संजय बेग मिर्जा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संजय बेग की नवीन नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर मित्रों व समर्थकों ने ढ़ेरों बधाइयां दी है। अपनी नियुक्ति पर संजय बेग मिर्जा ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
