Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
हीरो एशिया कप 2025 में भारत ने चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे हैट्रिक गोल - Nand Kesari || Top News || Latest News

हीरो एशिया कप 2025 में भारत ने चीन को 4-3 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे हैट्रिक गोल

नालंदा। हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रहे भारत ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है. बिहार के राजगीर में खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारत ने मजबूत टीम चीन को 4-3 से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह जिन्होंने मुकाबले में हैट्रिक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
भारत ने चीन को हराया
मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 3-3 से बराबर था, लेकिन चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागते हुए 4-3 की बढ़त बना ली. यह दिन का चौथा मुकाबला था और मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल (तीन गोल) किए।
मैच का आनंद लेती स्कूली छात्र-छात्राएं
जुगराज सिंह ने दागे एक गोलरू भारतीय खिलाड़ी जुगराज सिंह ने भी एक गोल दागा. चीन की ओर से गाओ जिसॉन्ग, चेन बेन्हाई और डू सिहो ने एक-एक गोल कर टीम को बराबरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन अंत में भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की।
मलेशिया की धमाकेदार शुरुआत
पहले ही दिन चार मैच खेले गए, जिसमें दर्शकों को गोलों की बरसात और शानदार खेल देखने को मिला. मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और भारत ने जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान का आगाज किया. एशिया कप का पहला मुकाबला मलेशिया और बांग्लादेश के बीच हुआ. मलेशिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत हासिल की. टीम के लिए चोलन सैयद, अनुर अकीमुल्लाह, अब्दु रऊफ और हमसानी ने एक-एक गोल दागा. बांग्लादेश की ओर से सिर्फ इस्लाम अशरफुल ही गोल कर सके.
दक्षिण कोरिया ने चीनी ताइपे को 7-0 से हराया
दिन के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 7-0 से मात दी. कोरियाई खिलाड़ियों में सोंडियान ने हैट्रिक किया, यंग जिउन ने दो गोल दागे, जबकि कोंग योनों और ओह शियोंग ने एक-एक गोल दागा. चीनी ताइपे की टीम इस मैच में गोल करने में नाकाम रही।
जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराया
तीसरे मुकाबले में जापान ने कजाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया. यामसाकी कोजी ने दो गोल किए, जबकि यमदा सोहता, नागायोसी केन, क्वाबे कोसेई, किमुरा नारु और सिंहोरा रुसुके ने एक-एक गोल किया. कजाकिस्तान के खिलाड़ी इस मैच में गोल करने में पूरी तरह असफल रहे. पूरे दिन मैदान में दर्शकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला और हर खिलाड़ियों की दर्शक हौसला अफजाई करते दिखे।
हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई
यह महाद्वीपीय टूर्नामेंट इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी विजेता टीम 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर पाएगी. इस टूर्नामेंट में कुल 8 देशों की टीमें हिस्सा ली है. पहले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और ओमान को भी शामिल होना था, लेकिन उनके नाम वापस लेने के बाद बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका दिया गया है।
राजगीर स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन करते सीएम नीतीश कुमार
पीएम मोदी ने दी बधाई
बिहार की धरती पर पहली बार आयोजित हो रहे हीरो मेन्स एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का शुक्रवार को राजगीर में भव्य आगाज हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोपहर 3 बजे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन किया, जिसके तुरंत बाद भारत और चीन के बीच मुकाबला शुरू हो गया. इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel