Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
स्व राजपाल दद्दा फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट पॉल में होगी खिताबी भिड़ंत - Nand Kesari || Top News || Latest News

स्व राजपाल दद्दा फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट पॉल में होगी खिताबी भिड़ंत

स्वर्गीय राजपाल सिंह दददा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
ग्वालियर। 30वी स्वर्गीय राजपाल सिंह दददा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में आज 5 सितंबर’ को सेमीफाइनल के मैच खेले गए। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट पॉल स्कूल ने मैच जीतकर फायनल में प्रवेश किया।
30वी स्वर्गीय राजपाल सिंह दददा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में आज पहला मैच सेंट पॉल स्कूल और राम श्री स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें सेंट पॉल स्कूल ने रामश्री स्कूल को ट्राइ ब्रेकर में 6 के मुकाबले 7 गोल से हराया। वहीं दूसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल और एमिटी स्कूल के बीच खेला गया। इस संघर्षपूर्ण मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ने एमिटी स्कूल को को 3-1 गोल से हराया। 30वी स्वर्गीय राजपाल सिंह दददा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में फाइनल मैच कल शनिवार की शाम 5 बजे से खेला जायेगा। इससे पूर्व तृतीय स्थान के लिए एमिटी स्कूल एवं रामश्री स्कूल के मध्य 3 बजे से मैच खेला जायेगा।
फायनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम श्रीमती शोभा डा सतीश सिकरवार, विशेष अतिथि एडीशनल एसपी जयराज कुबेर, एलएनआईपीई के पूर्व कुलसचिव डॉ विवेक पाण्डेय ,समाज सेवी विष्णु गर्ग, पार्षद गिर्राज गुर्जर, एवं पार्षद अनिल संखला, उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *