Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
सीएम हैल्पलाइन के प्रति उदासीन 8 अधिकारियों का कटेगा वेतन, एक की रुकेगी वेतन वृद्धि: कलेक्टर श्रीमती चौहान - Nand Kesari || Top News || Latest News

सीएम हैल्पलाइन के प्रति उदासीन 8 अधिकारियों का कटेगा वेतन, एक की रुकेगी वेतन वृद्धि: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर। बार-बार आगाह करने के बाबजूद सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के प्रति उदासीनता बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने विभिन्न विभागों के 8 अधिकारियों का वेतन काटने, एक अधिकारी की वेतन वृद्धियां रोकने और एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिये संभाग आयुक्त को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने यह निर्देश अंतरविभागीय समन्वय बैठक में सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा के निराकरण के दौरान दिए। ग्वालियर पर्यटन गाइड
सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में लंबित पेंशन प्रकरण, विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित स्वरोजगारमूलक योजनाओं की प्रगति जीआईएस मैपिंग, स्कूलों में पाठ्यपुस्तक व साइकिल वितरण, शाला त्यागी बच्चों का प्रवेश व फिश पार्लर की स्थापना सहित सरकार की प्राथमिकता वाले अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। भितरवार, डबरा व घाटीगांव क्षेत्र के एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ व मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने फोन लगवाकर सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज विभिन्न विभागों की शिकायतों से संबंधित लोगों से निराकरण की वस्तुस्थिति जानी। साथ ही अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर निराकरण के संबंध में दर्ज किए गए विवरण को भी बारीकी से पढ़ा। उन्होंने निराकरण में अनावश्यक देरी सामने आने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वेतन काटने व वेतन वृद्धियां रोकने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व एडीएम सीबी प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व एसडीएम उपस्थित थे।
इन अधिकारियों का कटेगा वेतन व रुकेगी वेतन वृद्धि
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर तहसीलदार मुरार, प्रभारी तहसीलदार गिरवाई, प्रभारी तहसीलदार रिछारीकला व देवरीकला क्षेत्र, नायब तहसीलदार पिछोर, प्रभारी नायब तहसीलदार कुलैथ, प्रभारी नायब तहसीलदार सुपावली व प्रभारी नायब तहसीलदार बड़ागांव एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री पंकज कुमार सिंह का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह कुशवाह की एक वेतन वृद्धि रोकने की हिदायत दी है। उन्होंने जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. आर के शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिये कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *