झलकारी बाई की जयंती पर 101 विभूतियों का हुआ सम्मान
ग्वालियर। झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं के कारण ही आज भारत स्वतंत्र हवा में सांस ले रहा है। कोली समाज की राजनीति में और भागीदारी होनी चाहिए, इसके लिए मैं हर स्तर पर सहयोग करूंगा। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को झलकारी बाई जयंती पर वीरांगना झलकारी बाई कोरी शिक्षा कल्याण समिति एवं युवा जनशक्ति संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि झलकारी बाई के वीरता और साहस की जीवनी सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कैप्टन रामसिया शाक्य, राजेन्द्र आर्य, मुलायम यादव, राजेन्द्र पटवा, धर्मेन्द्र आर्य, डीपी शंखवार, महेश उमरैया, विजय माहौर, धर्मजीत चांदोरिया, महेश आर्य, डॉ. राजेश बरथरिया, डॉ. कृष्णा सिंह ने भी अपने अपने विचार रखे। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र मनगईंया ने दिया। आयोजन की शुरुआत आकाशवाणी तिराहा स्थित वीरांगना झलकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इसके बाद अनुष्का वर्मा ने वीरांगना झलकारी बाई की वेशभूषा में नाटक का मंचन किया। अंत में 101 विभूतियों का सम्मान किया गया। संचालन डॉ. कृष्णा व दिनेश उमरैया ने किया। आभार कैप्टन रामसिया शाक्य ने माना। इस अवसर पर सह संयोजक नीरज आर्य, नरेश माहौर, बिहारी लाल भदकारिया, अतर सिंह जाटव, पंकज आर्य, वंदना खटीक, सुरेन्द्र कुरोसिया, विजय शाक्य, महेन्द्र रमैया, प्रमोद शाक्यवार, रामस्वरूप बरैया, राहुल शाक्य, महेन्द्र करगैया, लक्ष्मण बरेठिया, अमन शाक्य, धर्मेन्द्र जगरिया, सौरभ वर्मा, पन्नालाल खिरिया, पूरन कोरी आदि उपस्थित रहे।
इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में अजाक्स के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव, शांतिप्रकाश राजौरिया, डॉ. कृष्णा सिंह, ज्योति दोहरे, वंदना खटीक, नरेश माहौर, पंकज, केके सल्या, राजकुमार माहौर, कुलदीप मगरैया, सुरेश बाबू आर्य, पातीराम माहौर, अमृतलाल शाक्य, संध्या भिंडिया, महेश वर्मा, सीताराम चंदेरिया, वृन्दावन माहौर, मान सिंह माहौर, कन्हैयालाल शाक्य, रामवती शाक्य, मनु रावत, गिर्राज शाक्यवार, करण सिंह पटेरिया, रामदास राठौर, करण सिंह पटेरिया, गिर्राज शाक्यवार, किशोरी लाल शाक्य, गजराज सिंह नरवरिया, कमल नोटिया, मयंक शाक्य, डॉ. प्रशांत गोड़िया सहित अन्य समाजसेवियों का सम्मान किया।
कोली समाज की राजनीति में और भागीदारी होनी चाहिएः ऊर्जा मंत्री तोमर
