Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
120 बहादुर देशभर में रिलीज, अभिनेत्री लक्ष्मी सुराणा ने फरहान अख्तर को लेकर कह दी ये बात - Nand Kesari || Top News || Latest News

120 बहादुर देशभर में रिलीज, अभिनेत्री लक्ष्मी सुराणा ने फरहान अख्तर को लेकर कह दी ये बात

जयपुर। 120 बहादुर देशभर में रिलीज हो गई है. फिल्म के प्रमोशन के लिए शुक्रवार को ही फिल्म की स्टार कास्ट एक्ट्रेस लक्ष्मी सुराणा जयपुर के राज मंदिर पहुंचीं. फिल्म में उन्होंने फरहान अख्तर की ओर से निभाए जा रहे मेजर शैतान सिंह भाटी की मां का किरदार निभाया है. इस दौरान लक्ष्मी ने बताया कि इस भूमिका ने उन्हें अभिनय की नई परतें समझने और फरहान अख्तर जैसे कलाकार से बारीकियां सीखने का अवसर दिया. फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की वीरगाथा को दर्शाती है, जहां मात्र 120 भारतीय सैनिकों ने 3000 चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था।
अभिनेत्री लक्ष्मी सुराणा ने राज मंदिर में मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म में फरहान अख्तर की मां का किरदार निभाना एक बेहतरीन अनुभव था, जहां किरदार की बारीकियां और फिल्म की गहराई ने एक्टिंग के नए आयाम सिखाए. फिल्म के बारे में लक्ष्मी ने बताया कि यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला पर लड़ी गई, उस वीरगाथा को दर्शाती है, जहां मात्र 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3000 चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था. फिल्म में देशभक्ति भाव, संवेदनशीलता और उन 120 बहादुरों की वीर गाथाओं को खूबसूरती से दर्शाया हैं
अभिनेत्री लक्ष्मी सुराणा ने ये कहा
फरहान अख्तर की ओर से निभाए जाने वाले रियल लाइफ किरदार मेजर शैतान सिंह भाटी की मां के रूप में लक्ष्मी फिल्म में दिखाई देंगी. लक्ष्मी इससे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स और फिल्म डाकू महाराज में अपनी उम्दा अदाकारी दिखा चुकी हैं. फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जिन्होंने सेट पर एक बेहद सहज, मैत्रीपूर्ण और प्रेरणादायक माहौल बनाया, जिससे पूरी टीम के लिए काम का अनुभव यादगार बन गया. फिल्म 21 नवंबर से सभी सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है.
लक्ष्मी सुराणा ने अपने अभिनय की शुरुआत के बारे में बताया कि अभिनय की यात्रा 8 साल पहले शुरू हुई थी. बचपन से ही अभिनय और नृत्य में काफी रूचि रही. जिसके बाद मैं थिएटर से जुडी और कई जाने-माने नाटकों में काम किया. करीब दो साल पहले ही मैंने स्क्रीन अभिनय की ओर कदम बढ़ाया और सीरीज, फिल्म के साथ ही कई बड़े विज्ञापनों का भी हिस्सा रही. साथ ही राजस्थानी लोक नृत्य में प्रशिक्षण के साथ कई सम्मान प्राप्त किए, विशेष रूप से कालबेलिया में मुझे काफी प्रसंशा हासिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *