Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
नेपाल में दो दिन की अशांति के बाद अब हालात ठीक, कर्फ्यू हटा, जेन जेड ने किया था प्रदर्शन - Nand Kesari || Top News || Latest News

नेपाल में दो दिन की अशांति के बाद अब हालात ठीक, कर्फ्यू हटा, जेन जेड ने किया था प्रदर्शन

बारां। नेपाल में बुधवार और गुरुवार को हुए जेन जेड के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अब शांति का माहौल है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारां जिले के सिमरा पार्क में उस जगह पर पहुंची जहां पर कुछ समय पहले कर्फ्यू लगाया गया था. लेकिन अब यहां हालात सामन्य हो रहे हैं और लोग अपने पुराने रुटीन में वापस आ रहे हैं, क्यों कि शनिवार को सिमरा पार्क से कर्फ्यू हटा लिया गया है. कर्फ्यू हटते ही सिमरा पार्क में लोगों की आवाजाही बढ़ी और आम जनजीवन पटरी पर लौटता हुआ दिखाई दिया.
नेपाल के सिमरा पार्क में अब शांति है
सिमरा पार्क, जहां हिंसा की शुरुआत हुई थी, आज लोगों की भीड़, बच्चों की खेलकूद और लोगों की बातचीत से फिर से गुलजार दिखा. स्थानीय लोग कर्फ्यू हटने के बाद खुलकर पार्क में समय बिताते और माहौल का आनंद लेते नजर आए. यह वही जगह है जहां पर बुधवार को जनरल जेड और सीपीएन यूएमएल नेताओं के बीच पहली हिंसा हुई थी. अब यहां जन-जीवन सामान्य हो रहा है. इलाके से कर्फ्यू हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है.
नेपाल में छक्ज्ट की चौपालः जनता से सीधा संवाद
दरअसल, सिमरा पार्क में “नेपाल रमन चौपाल” के दौरान लोगों से सीधा संवाद किया. और नेपालदृभारत संबंधों को लेकर सकारात्मक बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का पुराना रिश्ता है.इस दौरानएक वरिष्ठ बुजुर्ग नागरिक से भी बातचीत की, जिन्होंने हाल ही के विरोध प्रदर्शनों और नेपाल की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी।
उन्होंने कहा, नेपाल में भी पीएम मोदी जैसा प्रधानमंत्री होना चाहिए. नेपाल भारत की मदद से चलता है और पूरी दुनिया में मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री होना चाहिए.” इस दौरान उन्होंने नेपाल-भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों का भी जिक्र किया और दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूती देते रहने की बात कही।
जेन जेड ने किया था हिंसक विरोध-प्रदर्शन
बता दें कि गुरुवार को विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था. हालात इस कदर बिगड़ने लगे कि प्रशासन को उन्हें रोकने के लिए इलाके में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा था जेन जेडके पूरे बवाल की शुरुआत बारां जिले से बुधवार को हुई थी. दरअसल, आंदोलनकारियों का गुस्सा यूएमएल नेता महेश बस्नेत के खिलाफ था. पूर्व पीएम केपी ओली की पार्टी के नेता महेश बस्नेत पर आरोप है कि उन्होंने पिछली बार हुए जेन जेर्ड आंदोलन के दौरान केपी शर्मा ओली का समर्थन किया था. इस मुद्दे को लेकर तनाव का माहौल वहां पहले से ही था।
प्रशासन ने इलाके में लगाया था कर्फ्यू
केपी ओली की पार्टी के नेताओं को देखते ही ये तनाव फिर से इस बढ़ गया कि युवा सड़कों पर उतर आए. बुधवार को देखते ही देखते सीपीएन एण्ड यूएमएल कार्यकर्ताओं और जेन जेड के बीच आपसी झड़प शुरू हो गई. हालात इस कदर बिगड़ गए कि प्रशासन को इलाके में कर्फ्यू लगाना पड़ा. लेकिन गुरुवार को जेन जेड की भीड़ सड़कों पर फिर जुटी. पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश में युवाओं का गुस्सा और भड़क उठा. उनको नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े.

जेन जेड का आरोप था कि बुधवार को हुई झड़प में जिन यूएमएल कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी उनको गिरफ्तार नहीं किया गया. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था. ये दोनों ही यूएमएल पार्टी के कार्यकर्ता बताए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet