Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मंत्री कुशवाह ने सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन - Nand Kesari || Top News || Latest News

मंत्री कुशवाह ने सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

ग्वालियर । प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शनिवार को वार्ड-38 में 38 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का कन्या पूजन कर भूमिपूजन किया। इस सड़क के बन जाने से नागरिकों को आवागमन में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने अपनी विधायक निधि से काला सैय्यद दरगाह की पुलिया से लगी हुई विभिन्न गलियों में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को भी निर्देशित किया है कि सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर पार्षद भगवान सिंह कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष विनय शर्मा, मण्डल महामंत्री राकेश कुशवाह, संजय दीक्षित, किशोर राठौर, वीरेन्द्र कोटिया, राम कुशवाह, मनोज भार्गव, रामहेत इमले, त्रिलोक राठौर, गौरव बाजपेयी, सतीश साहू, बीके जोशी, शशांक साहू, दिनेश तोमर, राकेश छिलवार, राजेश रजक, भालचंद्र प्रजापति, श्रीमती ज्योति इमले, श्रीमती शकुंतला तोमर, श्रीमती वंदना खटीक, श्रीमती सपना पाल, श्रीमती शोभा राठौर सहित स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet