Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
डीआरआई की कोलकाता और अगरतला में एक साथ कार्रवाई ,25 करोड़ का 17 किलो विदेशी सोना जब्त - Nand Kesari || Top News || Latest News

डीआरआई की कोलकाता और अगरतला में एक साथ कार्रवाई ,25 करोड़ का 17 किलो विदेशी सोना जब्त

नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (क्त्प्) के द्वारा कोलकाता और अगरतला में एक साथ चलाए गए अभियान में 17 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया. बाजार में इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई है. इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
यह जानकारी शनिवार को वित्त मंत्रालय ने दी. इसमें बताया गया कि कोलकाता में डीआरआई ने 12 जून को तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया. यह गिरोह थाईलैंड से कोलकाता एयरपोर्ट के जरिए 11.6 किलोग्राम सोना तस्करी करने का प्रयास कर रहा था. इस मामले में एक महिला के अलावा सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 17 करोड़ रुपये बताई गई है.
इसी क्रम में उसी दिन अगरतला में डीआरआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा के त्रिपुरा सेक्टर से तस्करी करके लाए गए लगभग 5.1 किलोग्राम विदेशी सोने को जब्त किया. इस जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है. यह सोना भारत-बांग्लादेश सीमा के त्रिपुरा सेक्टर से तस्करी करके लाया गया था. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर की गई.
प्लेन के शौचालय से 4.26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त
वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक प्लेन के शौचालय से 4.26 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया गया. इस बारे में सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सोना विमान के शौचालय के स्पीकर बॉक्स में छिपाया गया था.
बयान के मुताबिक दुबई से अहमदाबाद आए इंडिगो के विमान संख्या 6ई-1478 की शुक्रवार को तलाशी ली गई. इस दौरान 2,799.3 ग्राम वजन के सोने के 24 बिस्कुट, (जिनकी बाजार कीमत 4,26,89,325 रुपये है) बरामद किए गए. सोने को दो पैकेट में रखा गया था, जिनको काले प्लास्टिक टेप से लपेटकर स्पीकर बॉक्स के अंदर छिपाकर रखा गया था. सोना किसी व्यक्ति द्वारा भारत में अवैध रूप से लाए जाने और सीमा शुल्क से बचने के इरादे से छिपाया गया था. सोने को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जब्त कर लिया गया और जांच की जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet