Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
बच्चों में प्रतियोगिता की भावना होना जरूरी हैंः न्यायमूर्ति पाठक - Nand Kesari || Top News || Latest News

बच्चों में प्रतियोगिता की भावना होना जरूरी हैंः न्यायमूर्ति पाठक

उच्च न्यायालय में हुआ दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ
ग्वालियर। बालवीर जो 22 एवं 23 नवम्बर को हाईकोर्ट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे है, उन्हें न्यायमूर्ति आनंद पाठक प्रशासनिक न्यायाधिपति म0प्र0 उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर ने शुभकामनायें देते हुए व्यक्त किया कि हाईकोर्ट को एक विश्वविद्यालय की तरह होना चाहिए जहां रचनात्मकता हर रूप में प्रदर्षित, लक्षित और मेनिफेस्ट होनी चाहिए। बच्चों में प्रतियोगिता की भावना होना जरूरी है क्योंकि वो आपको आगे बढाने में मदत करती है, लेकिन प्रतियोगिता भी सकारात्मक होनी चाहिए। यदि हमारा दोस्त जीतता है तो हमें खुश होना है, लेकिन निराश नहीं होना है, और सकारात्मक प्रयास करना है। यह भावना हमें हमेशा सकारात्मकता से भरती है, साथ ही यह भी आवष्यक है कि हमें आस-पास के लोगों के प्रति संवेदनशील बनना है, स्वयं भी मौका प्राप्त करना है दूसरों को भी मौका देना है। न्यायमूर्ति श्री आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति श्री अमित सेठ एवं न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार गुप्ता ने भी प्रतियोगी बच्चों को शुभकामनाए प्रदान की ।
उल्लेखनीय है कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में रजिस्ट्री एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों की तीन आयु वर्ग बनाकर नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, फैंसीड्रेस, निबंध-लेखन कुल 06 विधाओं में प्रतियोगिताए आयोजित की जा रही है, जिसमें 02 विधा चित्रकला एवं निबंध-लेखन का 22 नवम्बर को एवं नृत्य, गायन, वादन एवं फैंसी ड्रेस का 23 नवम्बर को आयोजन किया जा रहा है। विजेताओं की घोषणा भी 23 नवम्बर को की जाएगी। यह भी उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाए एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाए योजना 2024 के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देष्य बच्चों के बहुआयामी विकास के अवसरों को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्वालियर श्री ललित किशोर, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री राजीव के. पाल, ओ.एस.डी. रजिस्ट्रार श्री नवीन शर्मा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री आशीष मिश्रा, श्री संजय गुप्ता, विशेष न्यायाधीश श्री ऋतुराज सिंह चौहान, जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण, रजिस्ट्री के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सिक्योरिटी के सदस्य, बैंच के सदस्यगण भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet