ग्वालियर। शहर की जर्जर और जानलेवा सड़कों को लेकर भाजपा सरकार की घोर लापरवाही के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी ने मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांग्रेसियों ने स्वयं फावड़ा, तस्सल उठाकर सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया और जनता के साथ खड़े होने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि यह आंदोलन भाजपा सरकार की उदासीनता के खिलाफ चेतावनी है। जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी आंदोलन चलाया जायेगा।
खराब सड़कों को भरने के लिये कांग्रेसियों ने उठाये तस्सल फावड़े
