Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, सोमवार,19 जनवरी, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, सोमवार,19 जनवरी, 2026

आज पंचांग: आज 19 जनवरी, 2026 सोमवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
इसके लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र धनु राशि में 26ः40 से लेकर मकर राशि में 10ः00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है, इसके देवता विश्वदेव हैं. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, कर्मकांड, राज्याभिषेक, भूमि खरीदना, मेधावी कर्म, बीज बोना, देवताओं की पूजा, मंदिर का निर्माण, विवाह, या स्थायी सफलता चाहने वाले कोई भी काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 08ः34 से 09ः53 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल, सोमवार,19 जनवरी, 2026
मेष- आपका दिन औसत फलदायी है. परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर की सजावट में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी. ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी. काम का भार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता से लाभ होने की संभावना है।
वृषभ- आज का दिन बिजनैसमैन के लिए अच्छा है. वे नई योजनाएं बना सकेंगे. नए बिजनेस में भी आर्थिक लाभ की संभावना है. विदेश में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत होने से आनंद का अनुभव करेंगे. लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. आप किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे. अत्यधिक काम के कारण आप थकान महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
मिथुन- आज का दिन प्रतिकूल है, इसलिए आज आप हर काम सावधानी से करें. आज किसी नए काम का आरंभ न करें. ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद करने से नुकसान हो सकता है. गुस्से के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें. रोगी अपना कोई नया इलाज या शल्य चिकित्सा आज न करवाएं. स्वास्थ्य के मामले लापरवाही के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अपने व्यवहार पर संयम रखने की कोशिश करें. अधिक खर्च होने से चिंतित रह सकते हैं. घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से विवादों को टाल सकेंगे. किसी कारण से समय पर खाना नहीं मिलेगा. ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी।
कर्क- आज आप समाज में सम्मान और व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे. वस्त्राभूषण तथा वाहन की खरीदारी कर सकेंगे. मनोरंजन, रुचिकर प्रवृत्तियों तथा दोस्तों से मिलकर सुख का अनुभव करेंगे. आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहेगा. पार्टनरशिप में किए गए कोई भी काम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. यात्रा होने की संभावना रहेगी. हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम रहेगा. आपको बाहर खाने-पीने में लापरवाही से बचना होगा।
सिंह- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय वाणी में संयम बरतें. जीवनसाथी के साथ किसी खास चर्चा में दिन व्यतीत हो सकता है. दैनिक काम में विघ्न आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोग काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे. आज ज्यादा मेहनत के बाद भी रिजल्ट कम मिलेगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी. आपको भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. दोपहर के बाद धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आपके कार्य पूरे हो सकेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय आपके अनुकूल है।
कन्या- आपके मन में चिंता और भय का माहौल रहेगा. नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं होंगे. आपको स्वास्थ्य और संतान की चिंता हो सकती है. अपच की शिकायत होगी. मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है. अचानक धन खर्च हो सकता है. शेयर- सट्टे से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है. प्रियजनों से मिलने की संभावना है. यात्रा नहीं करना ही श्रेष्ठ रहेगा. हालांकि प्रेम के मोर्चे पर आज आपका दिन अच्छा रह सकता है. आज अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।
तुला- आज सावधानी बरतें. विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ बनाएगी. आपका मन काम में नहीं लगेगा. माता और स्त्रीवर्ग की चिंता हो सकती है. आज प्रेम जीवन में सकारात्मकता के लिए आपको अपने प्रिय की बातों को भी महत्व देना होगा. आज के दिन यात्रा स्थगित रखें. समय से भोजन नहीं मिलने और पर्याप्त नींद नहीं आने के कारण चिड़चिड़े रह सकते हैं. पारिवारिक संपत्ति बारे में सावधानी से काम लेना बेहतर होगा।
वृश्चिक- आज का दिन खुशी से व्यतीत करेंगे. नए काम की शुरुआत होगी. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रशंसा हो सकती है. घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा. स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. किसी छोटी यात्रा के योग हैं. आज आपके सभी काम सफल होंगे. भाग्य में लाभदायक परिवर्तन होगा. दुश्मन और विरोधी अपनी चाल में असफल रहेंगे. आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा. प्रेम जीवन में आप संतुष्ट रहेंगे।
धनु- किसी बात का भय आपके मन में रहेगा. परिवार में भी किसी से विवाद हो सकता है. कहीं गलत जगह पैसा खर्च हो सकता है. आपके कार्यों में भी विघ्न आएगा. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. बिजनेस या नौकरीपेशा लोगों को कोई मतभेद या गलतफहमी हो सकती है. दूर रहने वाले मित्रों या स्वजनों के साथ संपर्क आपके लिए लाभदायक साबित होगा. आज दिन धैर्यपूर्वक गुजारें. जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें।
मकर- आपका प्रत्येक काम सरलता से पूरा होगा. नौकरी और व्यापार के लिए किए गए प्रयासों से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. आपको किसी नए काम का इन्चार्ज भी बनाया जा सकता है. प्रेम जीवन में समय सामान्य है, लेकिन जो लोग विवाहित है उनके गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. वाहन आदि के उपयोग में ध्यान रखें. चोट लगने की आशंका रहेगी. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात सुखद होगी. मानसिक शांति रहेगी. आज आप खर्च पर नियंत्रण रखने में भी कामयाब रहेंगे।
कुंभ- धन के लेन-देन और जमीन-जायदाद के मामलों में ध्यान देने की जरूरत है. पैसों के लेन-देन के लिए दिन सामान्य है. किसी से उधार लेने या देने से आज आपको बचना चाहिए. व्यवसाय में पहले से ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. मानसिक रूप से आज एकाग्र बने रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक होगा. स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें. पूंजी निवेश गलत जगह पर न हो, इसका ध्यान रखें. आपकी बातों से परिजन सहमत नहीं होंगे. दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है. कन्फ्यूजन से बचकर रहें. क्रोध पर संयम रखें।
मीन- आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में व्यस्त रहने वाले हैं. मित्रों से मुलाकात होगी. अपने प्रिय मित्र के साथ दिन का ज्यादा समय गुजारेंगे. मित्रों की जरूरतों पर धन खर्च करना होगा. किसी खास जगह पर जाना हो सकता है. प्रत्येक काम में आपको लाभ होगा. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. आप उत्साह से पूरा काम कर पाएंगे. व्यवसाय में नई योजना से काम आगे बढ़ाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया टारगेट मिल सकता है. उनके काम की तारीफ भी हो सकती है, हालांकि अतिउत्साह में किए कार्य से नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş jojobet jojobet giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş jojobet grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom jojobet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet casibom casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom güncel meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş