Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल , रविवार 12 जनवरी, 2025 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल , रविवार 12 जनवरी, 2025

आज का पंचांग- आज 12 जनवरी, 2025 रविवार, के दिन पौष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा दिन माना जाता है।
इस नक्षत्र में करें शुभ काम
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और मृगशीर्ष नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र वृषभ राशि में 23ः20 के बाद से मिथुन राशि में 6ः40 तक रहता है. इसके देवता चंद्रमा है और इसके शासक ग्रह मंगल है. विवाह आदि कार्य करने, दीक्षा ग्रहण करने, यात्रा, भवन निर्माण के लिए शुभ नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वभाव कोमल होता है. यह नक्षत्र ललित कलाओं के लिए अच्छा है. कुछ नया आर्ट सीखने, दोस्ती करने, प्रेम अभिव्यक्ति, नए परिधान पहनने के साथ शुभ समारोह, उत्सव, कृषि के सौदे करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा होता है।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 16ः51 जव 18ः12 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिएं
आज का राशिफल , रविवार 12 जनवरी, 2025
मेष- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में रखेगी. नौकरी और व्यवसाय में प्रतियोगी वातावरण रहेगा. नए काम करने के लिए प्रेरित होंगे. किसी छोटी यात्रा की संभावना है. बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. आपको समय पर टारगेट पूरा करने का दबाव रह सकता है. परिजनों के साथ आपके संबंध सामान्य बने रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद आपको दुरूखी भी कर सकता है.
वृषभ- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की जरूरत है. ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं. यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा. भाई- बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा. कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विरोधी परास्त होंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी है. विद्यार्थियों पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है.
मिथुन- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने का अवसर मिलेगा. मित्रों तथा परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजारेंगे. उनकी तरफ से आपको उपहार मिल सकता है. आर्थिक लाभ होगा. मन में आने वाले नकारात्मक विचारों से आज दूर ही रहें. आज दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा.
कर्क- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आपका मन अस्वस्थ और बेचौन रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से घर में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो जाएगी. आपकी निर्णय शक्ति कमजोर रहेगी. बातचीत में ध्यान रखें, अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी. तबीयत खराब हो सकती है. अनावश्यक धन खर्च तथा स्वाभिमान को चोट पहुंचने की संभावना रहेगी. गलतफहमी दूर होने से मन हल्का होगा.
सिंह- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता के कारण सामने आया हुआ अवसर हाथ से गंवा देंगे. आपका मन कहीं खोया रहेगा. नए काम की शुरुआत आज ना करें. दोपहर के बाद दोस्तों से मुलाकात सुखद रह सकती है. उनसे लाभ भी होगा. दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. किसी शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं. व्यापार में लाभ होगा. धन प्राप्ति के योग हैं.
कन्या- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. नए काम की शुरुआत करने के लिए बनाई योजनाएं साकार होंगी. पिता से आपको लाभ प्राप्त होगा. व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है. धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सरकार से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गृहस्थजीवन में सुखशांति रहेगी. वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाना होगा.
तुला- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आप प्रवास या किसी देव स्थान पर जा सकते हैं. जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उनके लिए अनुकूल योग बन सकते हैं. बच्चों की चिंता परेशान करेगी. नौकरी करने वालों को उनके उच्च अधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा. आप किसी के साथ बहसबाजी ना करें. अचानक खर्च होने की भी संभावना रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे.
वृश्चिक- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है. दैनिक कामों के अतिरिक्त नए काम हाथ में लेना उचित नहीं है. बीमार पड़ सकते हैं. आज खान-पान में ध्यान रखें. अचानक धन लाभ होगा. आज चिंता करने की जगह चिंतन करें. आध्यात्मिकता में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी. खुद को स्वस्थ रखने के लिए बाहर का खाना-पीना नहीं करें. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो तो उसे खुद दूर करने की कोशिश करें.
धनु- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता होंगे. मनोरंजन की दुनिया में विहार करेंगे. नए मित्रों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी. सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी. बौद्धिक विचारों का आदान-प्रदान रहेगा. भागीदारी में लाभ होगा. कोई बड़े निवेश की योजना बना सकेंगे. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
मकर- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. व्यापार के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज का दिन अनुकूल है. वसूली या पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी. आयात- निर्यात में लाभ होगा. परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. आर्थिक लाभ हो सकता है. कानूनी उलझनों से सचेत रहें. तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी. विरोधियों की चाल निष्फल रहेगी.
कुंभ- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन और सृजनात्मक कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे. आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा. महिलाएं अपनी वाणी पर काबू रखें. हो सके तो यात्रा को टाल दें. बच्चों को लेकर चिंता रहेगी. आज नए काम की शुरुआत ना करें. आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।
मीन- आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. मकान और वाहन आदि के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा. पारिवारिक माहौल न बिगड़े, इसके लिए वाद-विवाद टालें. माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. धन प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है. महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें. ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. यात्रा टालें. पानी वाली जगहों से बचकर रहें. ज्यादा भावुकता से भी बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş