कोलंबो। इंग्लैंड ने शुक्रवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 2 सुपर 8 के मैच में 160 रने चेज करके न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया. इस जीत में रेहान अहमद के (नाबाद 7 गेंदों पर 19 रन) और विल जैक्स के 18 गेंदों पर 32 रन की शानदार पारी ने अहम भूमिका निभाई. विल जैक्स को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. ये उनका इस टूर्नामेंट में चौथा अवॉर्ड था जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है।
160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के लिए पहली आठ गेंदों में ही विकेट ले लिए. फिल सॉल्ट और जोस बटलर 2 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गए. उसके बाद कप्तान हैरी ब्रुक ने लक्ष्य का पीछा संभाला. उन्होंने और जैकब बेथेल ने जरूरी पावरप्ले के आखिर में तीसरे विकेट के लिए नाबाद 45 रन की पार्टनरशिप की।
लेकिन उसके बाद ब्रूक 26 रन और बेथेल 21 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद इंग्लैंड पर दबाव बढ़ने लगा और विकेट गिरने लगा. एक समय इंग्लैंड को 3 ओवर में 14 की औसत से 43 रनो की जरूरत थी. तभी रेहान अहमद और विल जैक्स ने 18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स को 22 रन जड़कर मैच को अपने पाले में कर दिया. उसके बाद इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए केवल 5 रनों की जरूरत थी, जिसे वो तीन गेंद शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिए।
इससे पहले, पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे. जिसमें टिम सीफर्ट (35), फिन एलन (29) और फिलिप्स के 28 गेंदों पर 39 रन सबसे ज्यादा थे. इंग्लैंड की तरफ से आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिए।
पाकिस्तान के सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा
इंग्लैंड के जीतने की वजह से पाकिस्तान के सेमाफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं. क्योंकि अब सुपर 8 के ग्रुप टू में न्यूजीलैं के कुल 3 अंक हैं और पाकिस्तान के पास एक अंक है, जबकि उनका एक मैच अभी श्रीलंका से बचा हुआ है, जो कि कल यानी 28 फरवरी को खेला जाना है. अगर इस मैच को पाकिस्तान जीत जाता है तो फिर उसके भी तीन अंक हो जाएंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के ले दोनों टीमों का रनरेट देखा जाएगा, और जिसका रन रेट बेहतर होगा वो आगे बढ़ जाएगा.
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का सिनेरियो
पाकिस्तान का रन रेट अभी निगेटिव 0.46 में है जबकि न्यूजीलैंड का रन रेट प्लस 1.39 है. अब अगर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से अपना रन रेट बेहतर करना है तो उसे श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या कोई भी लक्ष्य को 13.3 ओवर में चेस करना होगा।
क्रिकेट: न्यूजीलैंड के हारने से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
