Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
हर बच्चे में असीम प्रतिभा और शक्तियाँ समाई हुई हैः बीके प्रहलाद भाई - Nand Kesari || Top News || Latest News

हर बच्चे में असीम प्रतिभा और शक्तियाँ समाई हुई हैः बीके प्रहलाद भाई

– ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन सेवा केंद्र पर आयोजित तीन दिवसीय ष्दिव्य उड़ान बाल व्यक्तित्व विकास शिविरष् का समापन हर्षाेल्लास एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
तीन दिनों तक चले इस शिविर में बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के व्यावहारिक सूत्र, श्रेष्ठ संस्कार, नैतिक मूल्य, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। खेल-खेल में शिक्षा की पद्धति के माध्यम से बच्चों को जीवनोपयोगी बातें सिखाई गईं, जिससे उन्होंने आनंद के साथ सीखने का अनुभव प्राप्त किया। राजयोगी बीके प्रहलाद भाई ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा अपने भीतर असीम प्रतिभा और शक्तियों का खजाना समेटे हुए है। आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और नकारात्मक आदतों से दूर रहकर अध्ययन, खेल, सेवा और संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
केंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने कहा कि बच्चों का व्यक्तित्व केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि संस्कारों और चरित्र निर्माण से निखरता है। यदि बचपन में श्रेष्ठ विचार और अच्छे संस्कारों का बीजारोपण किया जाए तो वही बच्चे आगे चलकर परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बनते हैं। शिविर में आयोजित प्रेरणादायक खेलों, प्रश्नोत्तरी, गीत, समूह गतिविधियों एवं राजयोग ध्यान के अभ्यास ने बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, एकाग्रता, सहयोग की भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित किया। बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर से उन्हें नई प्रेरणा, अच्छे मित्र और जीवन को बेहतर बनाने की सीख प्राप्त हुई। समापन अवसर पर बच्चों ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन एक अच्छा कार्य करेंगे, माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करेंगे, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलेंगे तथा अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने का निरंतर प्रयास करेंगे।
अंत में सभी बच्चों को शुभकामनाएं एवं गिफ्ट देकर सम्मानित भी किया गया। शिविर में बीके रोशनी, बीके सुरभि, बीके पवन, बीके गुप्ता, दीक्षा, हर्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas