Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
जी-7समिट में ट्रंप का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा - Nand Kesari || Top News || Latest News

जी-7समिट में ट्रंप का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

एवियन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत के प्रति मजबूत समर्थन जताते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद के लिए खड़ा होगा। ट्रंप का यह बयान फ्रांस में आयोजित 52वें ळ7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में आया। मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों नेताओं की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। बैठक के दौरान ट्रंप ने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग की सराहना करते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बताया।
भारत पर हमला हुआ तो मदद करेगा अमेरिका
भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों पर चर्चा करते हुए ट्रंप ने कहा, ष्हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हमारे पास कोई औपचारिक रक्षा समझौता नहीं है, लेकिन अगर भारत पर हमला होता है तो हम उसकी मदद के लिए मौजूद रहेंगे। यदि मोदी भारत के नेता हैं और उनके नेतृत्व में भारत पर हमला होता है तो अमेरिका सहायता करेगा।ष् ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।
कई अहम मुद्दों के बीच हुई मुलाकात
यह बैठक ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका दोनों देश टैरिफ विवाद, भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर ट्रंप के मध्यस्थता संबंधी दावों, अमेरिका की सख्त आव्रजन नीतियों और ओमान के पास हुई सैन्य कार्रवाई में भारतीय नागरिकों की मौत जैसे मुद्दों के बाद संबंधों को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। उन्होंने कहा, ष्भारत और अमेरिका के बीच शानदार संबंध हैं। हम इससे ज्यादा करीब नहीं हो सकते। यह रिश्ता हमारे और हमारे देशों के बीच विश्वास पर आधारित है।ष्
मैं भारत का बड़ा मित्र हूं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को भारत का ष्बड़ा मित्रष् बताते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त मौजूद है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अमेरिका में उनका काफी सम्मान किया जाता है। ट्रंप ने कहा, ष्जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, भारत का व्हाइट हाउस में एक बड़ा मित्र रहेगा। यहां हर कोई भारत से प्रेम करता है और प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करता है।
मोदी को बताया सख्त वार्ताकार
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता और बातचीत के कौशल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने मोदी को व्यापार वार्ताओं में ष्सख्त वार्ताकारष् बताते हुए कहा कि वह भारत के हितों की मजबूती से रक्षा करते हैं।
ट्रंप ने कहा, मोदी बेहद सख्त वार्ताकार हैं। वह दिखने में बेहद शांत और विनम्र लगते हैं, लेकिन बातचीत के दौरान भारत के हितों पर पूरी मजबूती से खड़े रहते हैं। वह भारतीय जनता से प्रेम करते हैं और अमेरिका के साथ भी मजबूत संबंध चाहते हैं।
उन्होंने ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था और भविष्य में वह फिर भारत यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। फ्रांस में आयोजित जी -7 समिट के दौरान मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas