Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
जी-7 समिट में मोदी से मिली मेलोनी बोली, ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’ - Nand Kesari || Top News || Latest News

जी-7 समिट में मोदी से मिली मेलोनी बोली, ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’

एवियन । फ्रांस में आयोजित जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात ने एक बार फिर ‘मैलोडी ट्रेंड को चर्चा में ला दिया। मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ पीएम मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, जी -7 समिट के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश।
फ्रांस के एवियन में जी-7 समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉजिया मेलोनी की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं में छोटा लेकिन रोचक संवाद हुआ। मेलोनी ने पीएम मोदी से कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।
इससे पहले 27 मई को पीएम मोदी इटली दौरे पर मेलोनी से मिले थे। पीएम मोदी ने अपनी दोस्त को मेलोडी का चॉकलेट गिफ्ट किया था। यह मेलोडी मोमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया था। मेलोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे 190 मिलियन (19 करोड़) से अधिक बार देखा गया। यह उनकी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रील्स में से एक बन गई।
अब जी-7 समिट के दौरान ग्रुप फोटो सेशन के दौरान च्ड मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों राजनेता मेलोडी मूवमेंट पर भी बात करते सुनाई दिए।
मेलोनी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इस पर पीएम मोदी के साथ मौजूद सहायक के इंस्टाग्राम का नाम लेने पर मेलोनी ने कहा, हां! हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं। पीएम मोदी और मेलोनी के बातचीत का यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
गौरतलब है कि हैशटेग मैलोडी पीएम मोदी और मेलोनी के सरनेम को मिलाकर बना है। पिछले तीन सालों में एक जाना-माना ऑनलाइन ट्रेंड बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas