Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, गुरुवार, 05 मार्च, 2026 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, गुरुवार, 05 मार्च, 2026

आज का पंचांग: आज 05 मार्च, 2026 गुरुवार, के दिन चौत्र महीने की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है. इस तिथि के देवता वायु हैं, जो धरती पर मौजूद हवा के देवता हैं. यह तिथि नए भवन निर्माण के साथ तीर्थयात्रा करने के लिए अच्छी मानी जाती है. आज भाई दूज है।
इसके लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र सिंह राशि में 26ः40 से लेकर कन्या राशि में 10 डिग्री तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता अर्यम और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. कुआं खोदने, नींव डालने, कर्मकांड करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, पढ़ाई शुरू करने, देवताओं की स्थापना, मंदिर निर्माण, या स्थायी प्रभाव की इच्छा रखने वाली किसी भी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 14ः00 से 15ः28 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल, गुरुवार, 05 मार्च, 2026
मेष- कार्यस्थल पर आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. बहुत लंबे समय के लिए निवेश की योजना बनाएंगे. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों और परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. नए लोगों के साथ आपका संपर्क बढ़ेगा. व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे. दान-धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।
वृषभ- लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा. चर्चा या विवाद में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. लेखन कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी. दोपहर के बाद आपके परिश्रम के अनुपात में फल कम मिलेगा. पाचन क्रिया में गड़बड़ होने से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को काम बहुत अधिक रहेगा. व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहेगा.
मिथुन- परिजनों के साथ बिना कारण के विवाद हो सकता है. संतान के विषय में आपको चिंता होगी. विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में बाधा आएगी. आकस्मिक धन खर्च की आशंका है. मित्रों से उपहार मिल सकते हैं. त्योहारी सीजन में आपको बार-बार बाहर जाने से बचना चाहिए. हालांकि आज आप किसी खास वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं. दोपहर के बाद परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लेंगे।
कर्क- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखेगा. आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे. दोपहर के बाद किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. एनर्जी का अभाव रहेगा. परिजनों के साथ मतभेद रहेगा. धन का खर्च होगा. आज परिजनों की जरूरत पर धन खर्च करेंगे. नए वस्त्र या आभूषण खरीदने की योजना भी बना सकते हैं।
सिंह- नए काम में आपको सभी का सहयोग मिलेगा. दूर बसनेवाले मित्रों और परिजनों के साथ संपर्क या संदेश आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. अपनी प्रभावकारी वाणी से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे. आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी. उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी. निर्धारित कार्यों में सफलता मिलने में आपको देर लगेगी।
कन्या- अपनी वाणी से आप लाभदायी और प्रेम भरे सम्बंध स्थापित कर सकेंगे. आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी होगा. मन आनंदित रहेगा. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. वाद-विवाद ना करें. प्रेम जीवन में आपको विशेष सफलता मिलेगी. घर पर जरूरत का सामान खरीद सकते हैं.
तुला- आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. आपकी वाणी से किसी का दिल दुःख सकता है. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. आज आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है. किसी कारण से कार्यस्थल का काम अधूरा रह सकता है. आज आपको किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।
वृश्चिक- धन प्राप्ति के लिए योग अच्छा है. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. परिजनों या दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का अवसर मिलेगा. शाम में आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं. दरअसल इसे आप त्योहार के दिनों की थकान मान सकते हैं. पर्याप्त आराम पर ध्यान दें. किसी के साथ इगो ना रखें, अन्यथा नुकसान आपका ही होगा. आज अपने लिए कोई विशेष वस्तु खरीद सकते हैं।
धनु- आर्थिक योजना तथा व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है. आपका काम सरलतापूर्वक पूरा होगा और सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोग भी आज खुश रहेंगे. सीनियर्स का मार्गदर्शन मिलेगा. आपके भीतर लोकहित की भावना होगी. आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा. आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. प्रेम जीवन में सफलता से आप उत्साहित रहेंगे।

मकर- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करने वाले लोगों को फायदा होगा. किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिले अच्छे समाचार से आपका मन खुश होगा. धार्मिक यात्रा की संभावना है. आज आपकी कोई पुरानी कार्य योजना पूरी होगी. व्यापार में लाभ होगा. आगे किसी बड़े निवेश की योजना भी बना सकते हैं. संतान की खुशी के लिए धन खर्च करेंगे. कोई विशेष उपहार भी आप अपनों के लिए खरीद सकते हैं।
कुंभ- सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा. अदालती कामकाज में संभलकर रहें. सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है. नए काम की शुरुआत ना करें. शारीरिक रूप से ताजगी का अभाव रहेगा. मानसिक चिंता हो सकती है. आध्यात्मिकता से आपको मानसिक शांति मिलेगी. आज किसी भी तरह का कोई नया काम शुरू ना करें।
मीन- काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे. ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी. मैरीड कपल के बीच विवाद हो सकता है. परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम में संभलकर रहें. वाहन आदि ध्यान से चलाएं. नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. यात्रा में बेहद सावधानी रहें. दोपहर के बाद खुद को नकारात्मकता से बचाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş