Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
हरियाणा कांग्रेस ने 5 विधायकों को सस्पेंड किया, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर एक्शन - Nand Kesari || Top News || Latest News

हरियाणा कांग्रेस ने 5 विधायकों को सस्पेंड किया, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर एक्शन

हरियाणा कांग्रेस ने अनुशासन समिति की सिफारिश पर 5 विधायकों को सस्पेंड किया
चंडीगढ़ । हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए हरियाणा कांग्रेस के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद 5 विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड किया गया है.
5 विधायक सस्पेंड: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के पांच विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने ये जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, साढ़ौरा से विधायक रेनू बाला, रतिया से विधायक सरदार जरनैल सिंह, पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक मोहम्मद इज़राइल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद की गई है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्या कहा ?
पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि रू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि निलंबित किए गए विधायकों ने हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध मतदान कर गंभीर अनुशासनहीनता का परिचय दिया, जो संगठनात्मक मर्यादाओं के प्रतिकूल है. राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि ये निर्णय सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि पार्टी के सामूहिक निर्णयों और अधिकृत रुख के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
हरियाणा कांग्रेस ने 5 विधायकों को सस्पेंड किया
सतीश नांदल के पक्ष में की थी क्रॉस वोटिंग: आपको बता दें कि निलंबित किए गए पांच विधायकों पर 16 मार्च 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप लगे थे. हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध बड़ी मुश्किल से एक वोट से भी कम अंतर से जीत पाए थे. 16 मार्च को हुए हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कुल 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इनेलो के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला था, जबकि 5 वोट रद्द हो गए थे।
शैली चौधरी
कुमारी सैलजा की करीबी रेनू बाला, शैली चौधरी रू कांग्रेस ने जिन विधायकों को सस्पेंड किया है, उनमें रेनू बाला और शैली चौधरी सांसद कुमारी सैलजा की करीबी हैं. दोनों दूसरी बार विधायक बनी हैं.
रेणु बाला
नायब सिंह सैनी से मिले थे मोहम्मद इलियास रू मोहम्मद इलियास पांचवीं बार के विधायक हैं. वे साल 1991, 2000, 2009, 2019 और 2024 में विधायक बने. वे पहले इनेलो में भी रह चुके हैं. वोटिंग के बाद मोहम्मद इलियास सीएम नायब सिंह सैनी से मिलने गए थे. इलियास लंबे समय से डायलिसिस पर हैं. वोटिंग के लिए भी दो लोगों का सहारा लेकर वे विधानसभा पहुंचे थे. नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर विधानसभा तक लेकर आए थे।
मोहम्मद इलियास
मोहम्मद इजराइल दूसरी बार के विधायक: मोहम्मद इजराइल दूसरी बार विधायक बने हैं. उनके पिता जलेब खान भी विधायक रहे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रहे।
मोहम्मद इज़राइल
क्रॉस वोटिंग पर जरनैल सिंह दे चुके सफाई: क्रॉस वोटिंग पर रतिया विधायक जरनैल सिंह ने कहा था कि, ष्पार्टी में कई मेरे विरोधी लोग हैं, जो ऐसी बातें कह रहे है. हालांकि हमनें क्रॉस वोटिंग नहीं की है. हमारी पार्टी में किसी ने भी क्रॉस वोटिंग नहीं की है. पता नहीं क्यों ऐसी अफवाहें चल रही है।
सरदार जरनैल सिंह
सस्पेंड होने के बाद क्या होगा ?: भले ही कांग्रेस ने विधायकों को सस्पेंड कर दिया हो, लेकिन फिलहाल उनके विधायक पद को कोई खतरा नहीं है. अगर वे खुद पार्टी छोड़ते हैं तो तभी उनका विधायक पद खतरे में आएगा. हालांकि निलंबन की स्थिति में इन विधायकों को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं बुलाया जाएगा. लेकिन अगर विधानसभा में कांग्रेस व्हिप जारी करती है तो उस स्थिति में कांग्रेस विधायक होने के नाते ये निलंबित विधायक उसे मानने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet