Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
पिकनिक मनाने के दौरान तिघरा बांध में डूबे एमबीबीएस के 2 छात्र, 15 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद मिले शव - Nand Kesari || Top News || Latest News

पिकनिक मनाने के दौरान तिघरा बांध में डूबे एमबीबीएस के 2 छात्र, 15 घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद मिले शव

ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे पिकनिक मनाने गए थे 8 छात्र
ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे एमबीबीएस के 2 छात्रों की तिघरा बांध में डूबने से मौत हो गई. ये दोनों छात्र अपने कॉलेज के अन्य छात्रों के साथ शनिवार शाम पिकनिक मनाने तिघरा बांध गए थे. छात्रों के लिए चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन में 15 घंटे के अंतराल से एक-एक कर दोनों के शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं. मृत एमबीबीएस छात्र गोपाल अग्रवाल मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना का रहने वाला है. वहीं आयुष श्रीवास्तव बिहार के मुजफ्फरपुर से यहां डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए आया था.
तिघरा बांध पर पिकनिक मनाने गया था एमबीबीएस छात्रों का ग्रुप
ग्वालियर में शनिवार को गजराराजा मेडिकल कॉलेज के 8 एमबीबीएस छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने तिघरा बांध पर गया था. जिनमें 4 छात्राएं भी शामिल थीं. ये लोग बोट क्लब से करीब 3 किलोमीटर दूर कच्ची पार इलाके में पहुंचे और मौज मस्ती करते हुए पानी में नहाने उतरे. इन छात्रों में सेकंड ईयर के 2 छात्र गोपाल अग्रवाल और आयुष श्रीवास्तव का बैलेंस बिगड़ा और वे गहरे पानी में डूब गए. कुछ देर बाद जब उनके साथियों ने उन्हें नहीं देखा तो घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
रात भर चला एसडीआरएफ का सर्चिंग ऑपरेशन
मेडिकल छात्रों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ और लोकल तैराकों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और रात करीब 12 बजे छात्र गोपाल अग्रवाल का शव ढूंढ़ निकाला. लेकिन उस दौरान दूसरे डूबे छात्र आयुष का कुछ पता नहीं चल रहा था. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर सीएसपी, एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए मौजूद रहे. देर रात तक बोट और हाई बीम लाइट्स की मदद से सर्चिंग ऑपरेशन चला लेकिन दूसरे छात्र का कुछ पता नहीं चला.
प्रतिबंधित क्षेत्र में डूबे थे छात्र
रविवार सुबह से एक बार फिर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू हुआ और लगातार खोजने के बाद दोपहर करीब 2 बजे जाकर आयुष श्रीवास्तव का शव भी रेस्क्यू टीम को मिल गया. मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया, ष्ये सभी छात्र प्रतिबंधित क्षेत्र में थे जहां कोई आता जाता नहीं है. सूचना मिलने के तुरंत बाद से ही रेस्क्यू और सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था. दोनों छात्रों के परिवारों को सूचित कर दिया गया था. चूंकि मृतक छात्र गोपाल अग्रवाल का शव आधी रात में ही पानी से निकल लिया था ऐसे में उनके परिवार के आते ही सुबह पोस्टमार्टम करा दिया गया है.ष्
50 फीट गहराई में मिला आयुष का शव
सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया, ष्दूसरे छात्र आयुष श्रीवास्तव का शव करीब 50-55 फीट की गहराई में पत्थरों और झाड़ियों के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से निकाला गया और अब जयारोग्य अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. जहां उनका पीएम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service