ग्वालियर कांग्रेस के लिए अच्छी खबर ,एड. मिनाज खान कांग्रेस में फिर लौटे

ग्वालियर। मंगलवार को कांग्रेस परिवार में जनाब एडवोकेट मिनाज खान ने पुनः घर वापसी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।
शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा, संघर्ष, सेवा और जनहित की राजनीति करने वाली पार्टी है। भाजपा ने केवल झूठे वादों, महंगाई, बेरोजगारी और समाज में नफरत फैलाने का काम किया है। आज देश का हर जागरूक नागरिक भाजपा की सच्चाई समझ चुका है और कांग्रेस की ओर लौट रहा है। इस मौके पर एडवोकेट मिनाज खान ने कांग्रेस में घर वापसी करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हुए राजनीति शुरू की थी। कुछ समय के लिए भाजपा में गया, लेकिन वहां केवल घुटन, उपेक्षा और कार्यकर्ताओं का अपमान देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *