सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले आदेशों को लंबित रखे जाने पर जताई कड़ी नाराजगी
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर कड़े निर्देश दिए हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले आदेशों को लंबित रखे जाने के मामले में कड़ी नाराजगी जताई है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ए प्लस नोटशीट के आधार पर तबादलों के लिए कुछ घंटे और उनकी घोषणाओं को अमल में आने के लिए 3 दिन का समय दिया है।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कर्मचारी अधिकारियों के सरकारी कार्यालय निर्धारित समय से देरी से पहुंचने को लेकर एक बार फिर नाराजगी जताई. उधर बैठक में मुख्यमंत्री ने आरक्षक के 20 फीसदी पदों पर अग्निवीरों को प्राथमिकता दिए जाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं.
किसान घर बैठे ले सकेंगे लोन
मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के किसानों को जल्द ही ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल की सुविधा शुरू होने जा रही है. इसके अलावा ई पासबुक की सुविधा भी शुरू की जाएगी. इसके बाद किसान घर बैठे केसीसी पर लोन ले सकेंगे।
बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ष्किसानों को कम पानी और अल्प अवधि की फसलों के लिए जागरूक किया जाए. सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव किए जाएं और संभागीय मुख्यालयों पर फूड फेस्टिवल किए जाएं.
कर्मचारी अधिकारी आखिर क्यों समय पर नहीं आते
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैठक में एक बार फिर कर्मचारी अधिकारियों की ऑफिस आने की लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, ष्अधिकारी सबसे पहले खुद समय के पाबंद हों. जब ऑफिस पहुंचने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक निर्धारित है, तो फिर लेट आने वाले कर्मचारियों पर सख्ती की जानी चाहिए. सभी कार्यालयों में अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएं. लगातार देरी से आने और जल्द जाने वाले कर्मचारियों पर सख्ती की जाए. अधिकारी स्वयं समय से ऑफिस पहुंचे।
होमगार्ड जवान संभालेंगे मंदिरों की व्यवस्था
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में सशस्त्र पुलिस बल में सिपाही के पदों पर भर्ती में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए. उधर मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ष्महाकालेश्वर मंदिर में होमगार्ड द्वारा व्यवस्था संभाली जा रही है, इस तरह की व्यवस्था प्रदेश के दूसरे बड़े मंदिरों में भी की जाए. इनकी नियुक्ति के बाद इनका भुगतान मंदिर समिति के व्यय से किया जाए।
मुख्यमंत्री ने ओरछा, दतिया, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, अमरकंटक, महेश्वर जैसे बड़े धार्मिंक स्थलों पर जनसुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि इन धार्मिक स्थलों पर पेयजल के लिए टंकी, अस्पताल, धर्मशाला, अन्न क्षेत्र जैसी व्यवस्थाएं की जाएं।
