भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर में हुए क्रूज हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के घर उन्हे ढांढस बंधाने पहुंचे. वे घटनास्थल भी गए. मोहन यादव ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि दोषी जो भी हो वो बख्शा नहीं जाएगा. इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश वे पहले ही दे चुके हैं. दुर्घटना में रेक्स्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से बाहर निकाला, उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा. फिलहाल पूरे प्रदेश में क्रूज पर रोक लगा दी गई है. भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए एसओपी बनाई जाएगी. हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ष्जांच के आदेश हमने दे दिए हैं. हादसे की वजह क्या है, उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी. सीएम मोहन ने कहा कि बरगी बांध में हुई दुर्घटना चक्रवात की वजह से घटी है. हमने घटना होने के साथ ही अपने पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, एसीएस संजय दुबे के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा. राहत-बचाव के लिए एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को लगाया।
हादसे की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी गठित
हादसे की जांच के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमेटी गठित कर दी है. उन्होंने कहा कि हम इस घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति बना रहे हैं. समिति में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक, सचिव मध्य प्रदेश शासन, जबलपुर संभाग के आयुक्त होंगे. यह समिति तीन बिंदुओं पर जांच करेगी. इन बिंदुओं में पहला बिंदु दुर्घटना के कारणों की शुरुआत से जांच करना. दूसरा बिंदु परिस्थितियां का अवलोकन.
तीसरा बिंदु दुर्घटना के वक्त प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं हुआ, ये भी देखना है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नौका पर्यटन, क्रूज पर्यटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित सभी तरह की गतिविधियों के लिए एसओपी तैयार करेगी. ताकि, भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो
लापरवाही करने वालों की सेवाएं बहाल, मैनेजर निलंबित
इसके साथ ही क्रूज हादसे में लापरवाही के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई. क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड व टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं. होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को काम में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच संस्थित की गई है. सीएम ने कहा दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शासन हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.
जबलपुर में मृतकों के परिजनों से मिले मोहन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर पहुंचने के साथ उन परिवारों के बीच पहुंचे, जिन्होंने अपनों को इस हादसे में खो दिया है. यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है. कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे. इस दौरान उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उनके साथ थे.
पीड़ित परिवारों से मिले सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा दुर्घटना में रियाज हुसैन तो चार-पांच घंटे क्रूज में फंसे रहे. मैं उनसे और पीड़ित परिवारों से मिलकर आया हूं. रियाज ने बताया कि मैं मानकर चल रहा था कि मैं नहीं बचूंगा. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
हादसे में बचने वाले रियाज से मिले मोहन यादव
वहीं हादसे के पीड़ितों ने भी अपना दर्द बयां किया. जबलपुर के ही हनुमान ताल के रहने वाले मनोज सेन अस्पताल में भर्ती अपने तीन बच्चों को ये जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि उनकी मां साथ क्यों नहीं आई. अंकिता, तनिश्का और तनिश्क अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी मां ज्योति इसी क्रूज हादसे में अपनी जान गंवा चुकी है. इन बच्चों के पिता मनोज सेन बताते हैं, ष्मेरा परिवार भी क्रूज की सैर को गया था. मौसम खराब होने की वजह से दुर्घटना हुई, लेकिन इंतजाम भी नहीं था।
एमपी: मोहन यादव का बड़ा फैसला, प्रदेश में क्रूज ऑपरेशन पर रोक,बरगी हादसे की होगी हाईलेवल जांच
