Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मैहर कलेक्टर मैडम का खुला ऑफर, जो भी टास्क पूरा करेगा उसके साथ डिनर पार्टी तय - Nand Kesari || Top News || Latest News

मैहर कलेक्टर मैडम का खुला ऑफर, जो भी टास्क पूरा करेगा उसके साथ डिनर पार्टी तय

मैहर। मैहर जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने अनोखी और प्रेरणादायक पहल शुरू की है. कलेक्टर विदिशा मुखर्जी द्वारा ‘डिनर विद डीएम कार्यक्रम की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाना और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित करना है. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने इस पहल की विस्तृत जानकारी दी.
मैहर जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान
कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताया 1 मई से 25 मई तक जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान प्रत्येक वार्ड में एक ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया जाएगा, जो अपने क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाएगा. स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वार्ड स्तर पर प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार किया जा रहा है. 25 दिन तक लगातार निगरानी के बाद प्रशासन द्वारा सभी वार्डों का मूल्यांकन किया जाएगा, जो वार्ड सबसे स्वच्छ पाया जाएगा, उसके ब्रांड एंबेसेडर को सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य वार्डों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कलेक्टर के साथ डिनर पार्टी का मौका
पहल का सबसे आकर्षक हिस्सा ‘डिनर विद डीएम कार्यक्रम है. इसके तहत स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ब्रांड एंबेसेडरऔर जनगणना कार्य में समय पर और बेहतर कार्य करने वाले सुपरवाइजर को कलेक्टर के साथ डिनर करने का अवसर मिलेगा. यह पहल प्रशासन और आम नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने का एक नया माध्यम भी बनेगी. कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने बताया ष्यह पहल केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को भी प्रोत्साहित करने का माध्यम है. जो सुपरवाइजर निर्धारित समय सीमा में उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उन्हें भी इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों और आम जनता से से मांगा सहयोग
कलेक्टर ने स्थानीय पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. उन्होंने कहा मैहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. जन सहभागिता के बिना इस लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है. इसके लिए स्वच्छता पर जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना, वार्ड स्तर पर प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदारी तय करना, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान और प्रोत्साहन देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *