Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
गेहूं खरीदी के स्लॉट बुकिंग की बढ़ेगी तरीख, मोहन यादव का वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का आर्डर - Nand Kesari || Top News || Latest News

गेहूं खरीदी के स्लॉट बुकिंग की बढ़ेगी तरीख, मोहन यादव का वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का आर्डर

उज्जैन। डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. बीते दिनों ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था श्मैं कहीं भी हेलीकॉप्टर उतार सकता हूं और गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर सकता हूंष्. जिसके बाद वे 5 मई को उज्जैन के गेहूं उपार्जन केंद्र पर पहुंचे. मौके पर सुविधाएं देखने के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. वहीं, मुख्यमंत्री ने इस दौरान पूरे प्रदेश में वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर भी रिलीज किया है.
किसानों की परेशानी दूर करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद किसानों और व्यापारियों से बातचीत की और गेहूं खरीदी प्रक्रिया, तौल व्यवस्था और भुगतान को लेकर चर्चा की. किसानों ने तौल काटा बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर तत्काल कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को निर्देश दिए गए कि खरीदी केंद्रों पर तौल व्यवस्था में आवश्यक सुधार किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीदी के स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाने की घोषणा की. डॉ. मोहन यादव ने बताया कि ष्किसानों को खरीदी के बाद 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है. इससे किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है
वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का आर्डर जारी
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मध्य प्रदेश में वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का आर्डर जारी किया है. सीएम मोहन यादव ने कहा, ष्आज हमने वेयरहाउस क्षमता बढ़ाने के आर्डर रिलीज कर दिए हैं, ताकि अधिक उत्पादन के कारण भंडारण में कोई समस्या न आए और अनाज को बारिश या नुकसान से बचाया जा सके
कंट्रोल रूम से हो रही मॉनीटिरिंग
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक करीब 40/41 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी की जा चुकी है. उन्होंने बताया, ष्हमारे पास अभी भी 16 टन की कैपिसिटी है, जिसे और भी बढ़ा सकते हैं. सभी किसान भाई की हर प्रक्रिया में मदद करें और कोई भी परेशानी हो, तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं. कंट्रोल रूम के माध्यम से हम मॉनीटिरिंग भी कर रहे हैं. गेंहू के साथ हम चना और मसूर की भी खरीदी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş