Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, गवर्नर ने दूसरी व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने को कहा - Nand Kesari || Top News || Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, गवर्नर ने दूसरी व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने को कहा

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.वहीं ,तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनकी कैबिनेट का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. गवर्नर ने उनसे दूसरी व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने को कहा है.
विधानसभा चुनाव में द्रमुक को अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल हुए चुनाव में टीवीके 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और द्रमुक 59 सीट पर सिमट गई है।
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) को 47 सीट मिली हैं. स्टालिन ने कहा कि द्रमुक एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्षी दल की भूमिका निभाएगी.अंतर केवल 3.52 प्रतिशत है, एमके स्टालिन ने आश्वासन दिया कि हम निराश नहीं होंगेइससे पहले विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने ट्वीट किया है कि तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी को उनसे सिर्फ 17.43 लाख वोट ज्यादा मिले हैं.
उन्होंने ट्वीट किया, ष्तमिलनाडु के सभी लोगों का दिल से शुक्रिया जिन्होंने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की लीडरशिप वाली सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस पार्टी के उम्मीदवारों को वोट दिया. उन्होंने कहा कि वह हर वोट को एक कीमती भरोसा मानते हैं.
उन्होंने आगे कहा,ष्अब तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, डीएमके गठबंधन को एक करोड़ 54 लाख 82 हजार 782 वोट मिले हैं. मैं इन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.ष् स्टालिन ने कहा, ष्जिस पार्टी ने अतिरिक्त सीटें जीती हैं, उसे हमसे सिर्फ 17.43 लाख वोट ज्याद वोट मिले हैं. हमारे और उनके बीच वोट प्रतिशत का फर्क सिर्फ 3.52 प्रतिशत है. जहां तक मेरा सवाल है, मैं तमिलनाडु के लोगों का हम पर जो भरोसा है, उसे मजबूत मानता हूं।
स्टालिन ने आगे कहा, ष्हम हमेशा से अपना फर्ज निभाते रहे हैं कि जिन लोगों ने हमें वोट दिया है, उनके पास सीधे जाएं और उनका शुक्रिया अदा करें. इस बारे में, मैं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम की तरफ से जीतने वाले सभी उम्मीदवारों से आग्रह करता हूं कि वे तुरंत उन लोगों से मिलें जिन्होंने हमें वोट दिया है और उनका शुक्रिया अदा करें।
एमके स्टालिन ने कहा, अगर हम सत्तारूढ़ पार्टी हैं, तो हम लोगों के लिए प्लान बनाएंगे. अगर हम विपक्षी पार्टी हैं, तो हम लोगों की मांगों के लिए लड़ेंगे. इस तरह, हम एक मजबूत विपक्षी दल बनकर लोगों के लिए राजनीति जारी रखेंगे। आखिर में, उन्होंने कहा कि द्रविड़ पॉलिसी लागू करने के लिए, हम नस्ल, भाषा, देश बचाने का सफर जारी रखेंगे, और मैं अपने सफर में किसी को पीछे नहीं छोड़ूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *